एपस्टीन फाइल्स विवाद से जुड़े अनुराग कश्यप के तार? फिल्ममेकर का नाम आते ही मची सनसनी, जानें आरोपों पर क्या दी सफाई

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और वह अपनी पूरी जिंदगी में कभी बीजिंग नहीं गए हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: हाल ही में जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइल्स के नए बैच के जारी होने के बाद बॉलीवुड में हलचल मच गई. इन फाइल्स में कई हाई-प्रोफाइल नामों का जिक्र है और अब भारतीय फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम भी सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ ईमेल एक्सचेंज में अनुराग को 'बॉलीवुड गाय' और 'एक मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर' के रूप में संदर्भित किया गया है. ये जिक्र 2017 में बीजिंग में प्रस्तावित एक इवेंट से जुड़ा बताया जा रहा है, जो एपस्टीन से संबंधित था.

एपस्टीन फाइल्स विवाद से जुड़े अनुराग कश्यप के तार?

इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी, क्योंकि एपस्टीन एक दोषी सेक्स ऑफेंडर थे, जिनकी फाइल्स में कई बड़े नामों के संपर्क का खुलासा हुआ है.

एपस्टीन फाइल्स क्या हैं?

ये दस्तावेज जेफरी एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हैं, जिनमें कोर्ट डॉक्यूमेंट्स, फ्लाइट लॉग्स, कॉन्टैक्ट लिस्ट और ईमेल शामिल हैं. एपस्टीन पर सेक्स ट्रैफिकिंग और नाबालिगों के शोषण के आरोप थे. हाल के बैच में बिल गेट्सजैसे नामों का भी जिक्र आया है. लेकिन इन फाइल्स में नाम आने का मतलब यह नहीं कि वो व्यक्ति किसी गलत काम में शामिल था. ज्यादातर मामलों में ये सिर्फ संभावित इनविटेशन या ईमेल रेफरेंस होते हैं, बिना किसी आरोप या सबूत के. 

आरोपों पर क्या बोले अनुराग कश्यप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईमेल में अनुराग को बीजिंग में होने वाले एक वर्कशॉप या इवेंट के लिए इनवाइटेड बताया गया था. ये इवेंट एपस्टीन से जुड़ा था, लेकिन इसमें कोई गैरकानूनी गतिविधि का जिक्र नहीं है. नाम सिर्फ एक 'बॉलीवुड गाय' के रूप में आया है और कोई मीटिंग या एपस्टीन से सीधा संपर्क साबित नहीं हुआ.

फिल्ममेकर ने क्या सफाई दी?

अनुराग कश्यप ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी और मीडिया को दिए इंटरव्यू में साफ कहा- 'मुझे इस बारे में कोई अंदाजा भी नहीं है. मुझे हर महीने स्पीकर के तौर पर करीब 15 इनविटेशन आते हैं, लेकिन मैं शायद ही कभी जवाब देता हूं और सबसे बड़ी बात मैं जिंदगी में कभी बीजिंग नहीं गया.'  उन्होंने आगे कहा कि ये कुछ रैंडम ईमेल हैं, जो खुद में स्पष्ट हैं. अनुराग ने इसे क्लिकबेट बताया और कहा कि उनके नाम पर क्लिकबेट ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं, उनकी फिल्मों से ज्यादा. हालांकि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि अनुराग सीधे तौर पर एपस्टीन के सत्यापित अदालती दस्तावेजों में दिखाई दिए थे.