युद्ध के बीच ईरान के सपोर्ट में आगे आए जम्मू-कश्मीर के लोग, आभूषण और गहने किए दान
बडगाम निवासी मोहसिन अली के अनुसार, मस्जिद इमाम जमान में चंदा जुटाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि महिलाएं गहने, तांबा और नकद राशि दान कर रही हैं, ताकि संकट की स्थिति में ईरान के लोगों की मदद की जा सके.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले से एक अनोखी मानवीय पहल सामने आई है, जहां स्थानीय लोगों ने ईरान के प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए कदम बढ़ाया है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यहां लोगों ने सोना, चांदी और नकद राशि दान कर सहायता का संदेश दिया है. यह पहल ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण आम नागरिकों पर असर बढ़ता जा रहा है.
स्थानीय लोगों ने एक स्थान पर एकत्र होकर स्वेच्छा से अपने गहने और धन का योगदान दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही, जिन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान किया. इस पहल को इलाके में व्यापक समर्थन मिला और लोगों ने इसे इंसानियत की मिसाल बताया.
चंदा जुटाने के लिए विशेष व्यवस्था
बडगाम निवासी मोहसिन अली के अनुसार, मस्जिद इमाम जमान में चंदा जुटाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि महिलाएं गहने, तांबा और नकद राशि दान कर रही हैं, ताकि संकट की स्थिति में ईरान के लोगों की मदद की जा सके. उनका कहना है कि यह प्रयास केवल सहायता ही नहीं, बल्कि एकजुटता का संदेश भी है.
Also Read
- ईरान युद्ध से भारत में ऊर्जा संकट; पीएम मोदी ने की हाई-लेवल मीटिंग, जानें क्या हैं सरकार की तैयारियां
- Weather Report: देश के इन राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना; IMD ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी
- '50 किलो सोने की डील, 2 करोड़ रुपये का पेमेंट', युगांडा के एजेंट के साथ रान्या राव की थी पूरी प्लानिंग
विधायक मुंतजिर मेहदी का बड़ा ऐलान
इस पहल को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिला है. बडगाम के विधायक मुंतजिर मेहदी ने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपनी एक महीने की सैलरी राहत कार्यों के लिए दान करेंगे. उन्होंने कहा कि कठिन समय में मानवता को प्राथमिकता देना सबसे जरूरी है और सभी को मिलकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए.
शांति की अपील तेज
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि वैश्विक स्तर पर चल रहे संघर्ष का असर सीमाओं से परे पहुंच रहा है. अलग-अलग देशों और क्षेत्रों में लोग अपने-अपने स्तर पर सहयोग और समर्थन दे रहे हैं. और साथ ही शांति की अपील भी लगातार तेज हो रही है.
ईरान ने किया बड़ा दावा
इसी बीच ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने होर्मुज द्वीप के पास अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई एक सैन्य अभियान के तहत की गई. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है.