Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Mathura Bus-Car Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और कार में जोरदार टक्कर, 5 लोग जिंदा जले

Mathura Bus Car Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और एक कार में भिड़ंत की वजह से दोनों वाहनों में आग लग गई. आग लगने की वजह से कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए.

India Daily Live

Mathura Bus-Car Accident: मथुरा के महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया. जहां स्लीपर क्लास बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. इसी बीच पीछे आ रही स्विफ्ट डिजायर कार बस से भिड़ गई. जिसके चलते दोनों वाहनों में आग लग गई और मौके पर कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए. इस टक्कर में बस में सवार लोग बड़ी संख्या में घायल हुए है. 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर फिलहाल काबू पा लिया है. दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल में पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है. इस घटना को लेकर जिले के SSP शैलेश पांडेय ने कहा कि हादसे में स्विफ्ट कार सवार 5 लोग जिंदा जल गए. कार फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद निवासी अंशुल यादव पुत्र मनोज यादव ड्राइव कर रहा था.अभी मृतकों की पहचान की जा रही है. 

कार में सवार पांच लोगों की जलकर मौत

इस घटना को लेकर जो शुरूआती जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक हादसे वाली जगह से कुछ पहले एक ढाबे पर बस रुकी हुई थी. उसके बाद जब बस चलने लगी तो ड्राइवर और कंडक्टर आपस में बात कर रहे थे कि आगे रास्ता बाधित है और बस यहीं से मोड़ लिया जाए. ड्राइवर जब बस मोड़ने लगा तभी रेज रफ्तार कार आकर भिड़ गई. दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर के साथ ही बस के डीजल टैंक में आग लग गई. आग की लपटों में कार में सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.