T20 World Cup 2026

मध्य प्रदेश में मंत्रियों की जिम्मेदारी तय! सूत्रों के हवाले से जानें गृह समेत किसे किस मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी

Madhya Pradesh Cabinet: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और 30 मंत्रियों के विभाग के बंटवारे को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आईए जानते हैं किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

Purushottam Kumar

Madhya Pradesh Cabinet: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और 30 मंत्रियों के विभाग के बंटवारे को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को गृह विभाग और राजेंद्र शुक्ला को स्वस्थ और चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल को क्या?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल को भी अहम मंत्रालय दिए जाने की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय को नगरी प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है.मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को ग्रामीण विकास विभाग दिए जाने की खबर सामने आ रही है.

नरेला सीट से निर्वाचित विधायक विश्वास सारंग को खेल विभाग देने की खबर सामने आ रही है. तो वहींं इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षावाद तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिलने की खबर सामने आ रही है.