menu-icon
India Daily

Lok Sabha Elections 2024: 'मेरा अपना घर तक नहीं, आपने शीशमहल खड़ा कर लिया', पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि मेरे पास अपना घर तक नहीं लेकिन उन्होंने शीशमहल खड़ा कर लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में जनसभा के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा.

India Daily Live

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप भी जानते हैं कि मोदी जो कहता है, वो करके दिखाता है. मैंने आप से कहा था कि हम सब मिलकर भारत को पूरे विश्व में एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. आज आप देख रहे हैं कि कैसे भारत पूरे विश्व में आशा की किरण बनकर नई ऊंचाई छू रहा है.

'मोदी की गारंटी' को प्रधानमंत्री ने दोहराया

पीएम मोदी ने जनसभा के दौरान 'मोदी की गारंटी' वाली बात भी दोहराई. उन्होंने कहा कि हमने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के अंत की बात कही थी. ये वादा बीजेपी ने पूरा करके दिखाया. हमने कहा था कि हम सब मिलकर अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम का स्वागत करेंगे. ये वादा पूरा हुआ. मोदी की गारंटी पूरी हुई.

उन्होंने कहा कि आज जब मोदी आपसे और आपके परिवार को दी गई गारंटी को पूरा करने में लगा है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को और मोदी के परिवार को गाली देने पर उतर आए हैं. इसका कारण है - क्योंकि मैं इनके सैंकडों हजारों रुपयों के घोटालों की पोल खोल रहा हूं. मैं इन लोगों के परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं.

लालू यादव के बयान पर भी साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं परिवारवाद का विरोध करता हूं, जब मैं कहता हूं कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है, तो ये लोग जवाब नहीं देते बल्कि उल्टा कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार ही नहीं है. उन्होंने कहा कि वो कहते हैं - Family First, मोदी कहता है - Nation First उनके लिए उनका परिवार भी सबकुछ है. मेरे लिए देश का हर परिवार सबकुछ है. इन्होंने अपने परिवार के हितों के लिए देशहित को बलि चढ़ा दिया. मोदी ने देशहित के लिए खुद को खपा दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत राष्ट्र समिति यानी BRS पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीआरएस या कांग्रेस दोनों एक जैसी ही पार्टियां हैं. BRS और कांग्रेस में गठबंधन है या नहीं ये तो तेलंगाना वाले बताएंगे. लेकिन दुनिया को ये पता है कि BRS और कांग्रेस के बीच घोटाला बंधन बहुत मजबूत है. घोटाला बंधन यानी तेलंगाना की लूट में दोनों एक दूसरे को कवर फायर देते हैं.