West Bengal Exit Polls: टीएमसी, कांग्रेस या बीजेपी...पश्चिम बंगाल में कौन मार गया बाजी, जानें क्या कह रहे एग्जिट पोल्स
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 18 सीटें जीती थीं. इस बार तमाम चुनावी विश्लेषकों ने पश्चिम बंगाल में भारी उलटफेर की संभावना जताई थी.
West Bengal Exit Polls: लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद आज एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए जा रहे हैं. अब तक के एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को इस बार झटका लग सकता है. अब तक के जितने भी एग्जिट पोल जारी हुए हैं उन सभी में एनडीए को टीएमसी से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, इस बार पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव का परिणाम 2019 से ठीक उल्टा हो सकता है. आइए डालते हैं एग्जिट पोल्स पर नजर....
एबीपी-सी वोटर्स
एबीपी-सी वोटर्स ने पश्चिम बंगाल में एनडीए को 23-27, इंडिया गठबंधन को 1-3 और टीएमसी को 13-17 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
TV9-पोलस्ट्रैट-पीपुल्स इनसाइट
TV9-पोलस्ट्रैट-पीपुल्स इनसाइट ने पश्चिम बंगाल में एनडीए को 17, इंडिया गठबंधन को 1 और टीएमसी को 24 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल्स
टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल्स के अनुसार भाजपा को पश्चिम बंगाल में 24 सीटे मिलने का अनुमान है, जिसमें 5 सीटों का नफा-नुकसान हो सकता है. टीएमसी को 17 सीटें मिलने का अनुमान है जिसमें 5 सीटें घट-बढ़ सकती हैं जबकि कांग्रेस को 1 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसमें एक सीट घट या बढ़ सकती है.
इंडिया टीवी-सीएनएक्स
इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को पश्चिम बंगाल में 22-26 सीटें, इंडिया गठबंधन को 1-2 सीटें और टीएमसी तो 14-18 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
आर बंगला एग्जिट पोल
आर बंगला ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 22 और टीएमसी को 18 सीटें मिलने के अनुमान जताया है.
रिपब्लिक भारत-मैट्रिज
रिपब्लिक भारत-मैट्रिज ने भाजपा को 21 से 25 सीट, जबकि टीएमसी को 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
इंडिया न्यूज़-डी-डायनामिक्स
इंडिया न्यूज़-डी-डायनामिक्स ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को 21 और टीएमसी को 19 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.
जन की बात एग्जिट पोल
जन की बात एग्जिट पोल के हिसाब से TMC को पश्चिम बंगाल में 16-18 सीटें जबकि भाजपा को 21 से 26 सीटें मिल रही हैं.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के 7 चरणों के तहत 21 राज्यों की 42 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था. 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो पश्चिम में टीएमसी ने 22, बीजेपी ने 18 और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं. एग्जिट पोल्स से पहले तमाम चुनावी विश्लेषक पश्चिम बंगाल में इस बार भारी उलटफेर की संभावना जता रहे थे. कहा जा रहा था कि इस बार बीजेपी के खाते में 2019 से भी ज्यादा सीटें आ रही हैं.