menu-icon
India Daily

Krishna Janmabhoomi case: मस्जिद कमेटी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, HC के फैसले में दखल देने से इनकार

Krishna Janmabhoomi case: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट से मस्जिद कमेटी को झटका लगा है. कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की याचिका खारिज कर दी है.

India Daily Live
Krishna Janmabhoomi case: मस्जिद कमेटी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, HC के फैसले में दखल देने से इनकार

Krishna Janmabhoomi case: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट से मस्जिद कमेटी को एक बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी. 

मथुरा में कथित तौर पर श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर बनी शाही ईदगाह मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कोर्ट ने इस विवाद से जुड़े 15 मामलों को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने का फैसला किया था.

क्या था हाईकोर्ट का फैसला

हाईकोर्ट की ओर से अपने आदेश में कहा गया था कि ये सभी मामले एक ही तरह के हैं. कोर्ट ने आगे कहा था कि इन सभी मामलों में एक ही तरह के सबूत के आधार पर फैसला होना है. इसलिए कोर्ट इन सभी मामलों पर एक साथ सुनवाई करेगी ताकी कोर्ट का समय बचे. हाईकोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ मस्जिद कमेटी से एक याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.