'तोड़ी उंगलियां, मरोड़ी गर्दन, होंठ-मुंह, प्राइवेट पार्ट से खून,' हैवान ने रेप के बाद क्या-क्या किया? डरा देगी कोलकाता कांड की ये रिपोर्ट
महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव उत्तर कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल से मिलने के बाद पूरे प्रदेश में उबाल है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल और प्रदेश का माहौल और गरमा गया है. इस रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं. गुस्साए हॉस्पिटल के सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. जिसकी वजह से अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद मौत के घटना ने काफी तूल पकड़ रहा है. इस केस में अब हर दिन एक नया अपडेट आ रहा है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस अस्पताल और प्रदेश का माहौल और गरमा गया है. इस रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं. चार पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया कि मृतका के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट के निशान थे. इतना ही नहीं महिला के दोनों आंखों और मुंह से भी खून बह रहा था, चेहरे और नाखून पर चोट के निशान थे. इसके अलावा उसके पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाएं हाथ, उंगली और होंठो पर चोट के निशान पाए गए. वहीं मृतका के गर्दन की हड्डी भी टूटी पाई गई है,
हॉस्पिटल सूत्रों के मुताबिक, महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न हालात में मिला था. वहीं शुरूआती जांच में अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध नजर आ रही है. मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि अस्पताल में उन्हें बेटी की सुसाइड किए जाने की जानकारी दी थी. हॉस्पिटल वाले इस घटना को दबाना चाहते थे.
डरा देगी कोलकाता कांड की रिपोर्ट
महिला डॉक्टर का शव मिलने पर आरजी कर मेडिकल कालेज के छात्रों ने लगातार हंगामा मोर्चा संभाल रखा है. तो वहीं इस घटना से गुस्साए हॉस्पिटल के सभी जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. जिसकी वजह से अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक आरोप संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया है, जहां शुरूआती जांच में उसने अपने गुनाह को कबूल लियया जिसके बाद 14 दिन के लिए उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं दो और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही कोलकाता पुलिस ने इस मामले के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया है.
सेमिनार हॉल मिली थी महिला डॉक्टर की लाश
बता दें कि मृतका चेस्ट मेडिसिन की पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी थी और घटना के समय वह नाइट ड्यूटी पर थी. शुक्रवार की सुबह उसकी लाश अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिली. राज्य को हिलाकर रख देने वाले इस अपराध के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी है. वहीं इस मामले में विपक्ष ने प्रदेश की सरकार ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांंग्रेस ने जवाब दिया है कि वह अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे.