मोमोज खाने के लिए बेच दिए जेवर, 14 साल के बच्चे की लत परिवार के लिए बनी मुसीबत
यूपी के देवरिया जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. जिसमें एक 14 साल के बच्चे ने मोमोज खाने के लिए अपने घर के सारे जेवर बेच दिए.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़के की मोमोज की लत ने उसे एक बड़े अपराध का हिस्सा बना दिया. मिल रही जानकारी के मुताबिक 14 साल के लड़के ने केवल मोमोज खाने के लिए अपने ही घर से लाखों रुपये के गहने चुरा लिए .
पुलिस ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लड़के ने मोमोज खाने के लिए अपने घर के सोने को दे दिया. हालांकि इस बात की जानकारी घर वालों को काफी लंबे समय तक नहीं मिली, लेकिन जब इसके बारे में पता चला तो लोगों के पैरों के नीचे से जमीन निकल गए.
क्या है पूरा मामला?
स्ट्रीट फूड की लत बच्चों पर कितना हावी हो रहा है, हम इस समस्या को इस घटना से समझ सकते हैं. जिसमें महज 14 साल के बच्चे ने मोमोज खाने के लिए अनजाने में अपराध को अंजाम दे दिया. इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रामपुर कारखाना इलाके का रहने वाला यह नाबालिग लड़का स्ट्रीट स्नैक का इतना आदी हो गया था कि उसने चुपके से अपने घर से सोने के गहने निकालकर मोमोज़ बेचने वाले को दे दिया. वहीं मोमोज वाला भी अपने फायदे के चक्कर में इसे गहने के बदले खूब सारा मोमोज देना शुरु कर दिया. यह पूरा सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा और परिवार वालों को इसके बारे में भनक तक नहीं लगी.
पुलिस ने शुरु की मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि इस बात भनक घर वालों को तब लगी जब लड़के की चाची उसके घर पर गहने लेने पहुंची. जब उन्होंने अलमारी खोली तो गहने गायब थे. जगह पर गहने ना मिलने पर पूरे घर में टेंशन का माहौल हो गया. फिर जब जांच-पड़ताल शुरू किया गया और घर वालों से पूछताछ किए गए तो पता चला कि लड़का सामान चुराकर एक ठेला लगाने वाले एक मोमोज वाले को दे रहा है. इस बात को सुनते ही घर वालों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. उन्हें सारी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. मामले की जांच की जा रही है.
और पढ़ें
- शेट्टी परिवार से तालुक रखनी वाली ये एक्ट्रेस, शाहरुख-अमिताभ संग किया था डेव्यू; फिर भी क्यों डूब गई करियर की नांव
- जमानत पर छूटने के बाद फिर किया बवाल, गांव में हुई सांप्रदायिक झड़प में जलाई गईं घर और गाड़ियां; तीन गिरफ्तार
- ईरान पर किसी भी वक्त हो सकता है आक्रमण, पेंटागन में इजरायल-अमेरिका ने सीक्रेट मीटिंग में तैयार किया पूरा प्लान!