कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा गिरा, 17 लोगों की मौत
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा सप्तमी की शाम गिर गया. हादसे में कई श्रद्धालु घायल हुए. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और प्रवेश बंद किया गया.
कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी की शाम चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल का एक हिस्सा गिर गया. हादसे के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस भगदड़ में 17 लोगों की मौत और करीब 40 लोगों के घायल होने की घबर है. सुरक्षा के मद्देनजर पंडाल में प्रवेश फिलहाल बंद कर दिया गया है.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे से पूजा आयोजकों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. शाम के समय कोलकाता के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई.
हादसे को लेकर क्या बोली पुलिस
कोलकाता पुलिस ने बताया कि आज शाम 7.40 बजे गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भारी भीड़ होने के कारण भगदड़ मच गई. उस समय बारिश भी हो रही थी और ऐसी बारिश में भी बड़ी संख्या में लोग वहां आए हुए थे.