लंदन में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ध्रुव राठी का विरोध प्रदर्शन, हजारों की संख्या में उमड़े लोग
शनिवार को जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
शनिवार को जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. लंदन में रह रहे हजारों भारतीय इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्यों हमलावर है विपक्ष
बता दें कि द इंडियन एक्सप्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट प्रकाशित की थी. 23 सितंबर 20226 को प्रकाशित इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और प्रक्रियाओं पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति जताई थी.
Also Read
विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए ध्रुव राठी
इससे पहले ध्रुव राठी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी द्वारा बेंगलुरु में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे. उसके बाद वह सीजेपी द्वारा दिल्ली में बुलाए गए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली भी पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और अब ध्रुव लाठी ने लंदन में उनके खिलाफ प्रोटेस्ट कर इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाने की कोशिश की है.