‘पापा देख लेंगे…’ 3 लोगों की तेज रफ्तार Mini Cooper ने ली जान, 19 साल के आरोपी के बयान से मचा बवाल
Kochi Mini Cooper Accident: केरल के कोच्चि में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवाओं की जान चली गई. बता दें कि यह दर्घटना रविवार रात करीब 1.45 बजे हुई.
Kochi Mini Cooper Accident: केरल के कोच्चि में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवाओं की जान चली गई. बता दें कि यह दर्घटना रविवार रात करीब 1.45 बजे हुई. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक तेज रफ्तार मिनी कूपर ने एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोग सवालर थे. इस हादसे में तीनों आरोपियों की जान चली गई.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय सुहैल सजीव मिनी कूपर चला रहा था. उसने एक स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवालर तीन लोग सड़क पर गिर गए. बताया गया है कि कार स्कूटर को करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई आगे बढ़ी. इस हादसे में देविका (21) और गोपिका (22) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इजाज (21) को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
‘पापा देख लेंगे…’ बयान से लोगों में गुस्सा:
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसरा, हादसे के बाद आरोपी ने कहा, “सड़कें किसलिए होती हैं? गाड़ी चलाने के लिए, है ना?” उसने यह भी कहा कि पापा संभाल लेंगे. ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है. हालांकि, मामले में आरोपी के बयान और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच पुलिस कर रही है.
Also Read
- CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से किया इनकार, बोले- सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले
- Delhi-NCR Weather: आधी रात से झमाझम बारिश! दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘डरो मत’, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
तीनों मृतक एक प्राइवेट कंपनी में करते थे काम:
मृतकों की पहचान देविका, गोपिका और इजाज के रूप में हुई है. देविका वायनाड की रहने वाली थीं, गोपिका पलक्कड़ से थीं, जबकि इजाज कर्नाटक के मंगलुरु के निवासी थे. बता दें कि तीनों कोच्ची के कक्कनाड स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे. जिस समय हादसा हुआ वो चाय पीने के लिए जा रहे थे.
जांच के दौरान पुलिस को आशंका है कि दुर्घटना से पहले आरोपी ने काफी ज्यादा शराब पी थी. केरल में शराब पीने की उम्र 23 साल है. ऐसे में 19 वर्षीय युवक को शराब देने की पुष्टि होने पर उस बार पर भी कार्रवाई की जाएगी, जिसने कम उम्र में उसे शराब सर्व की है. केरल के आबकारी मंत्री एम. लिजू ने अधिकारियों को उन बार की पहचान करने और नियमों के उल्लंघन पर मामले दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, जहां कथित तौर पर आरोपी को शराब परोसी गई थी.
पुलिस जांच जारी:
हादसे के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय कुछ युवकों द्वारा कथित मारपीट के दृश्य भी सामने आए हैं. पुलिस दुर्घटना, शराब सेवन और घटना के बाद हुई गतिविधियों की जांच कर रही है.