menu-icon
India Daily

Kerala Murder Case: पत्नी के साथ घिनौनी हरकत करने के बाद पहुंचा हॉस्पिटल, बताने लगा नेचुरल डेथ, जानें कैसे फूटा पाप का घड़ा?

Kerala Murder Case: केरल के पलक्कड़ जिले में 26 वर्षीय वैष्णवी की हत्या उसके पति दीक्षित ने गुस्से में आकर की. शुरुआत में मौत को सामान्य बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम में गला घोंटने से हत्या की पुष्टि हुई. आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
Kerala Murder Case: पत्नी के साथ घिनौनी हरकत करने के बाद पहुंचा हॉस्पिटल, बताने लगा नेचुरल डेथ, जानें कैसे फूटा पाप का घड़ा?
Courtesy: Pinterest

Kerala Murder Case: केरल के पलक्कड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 26 साल की वैष्णवी की मौत को पहले अस्पताल ने सामान्य बताया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले की पूरी तस्वीर बदल दी. रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि हत्या थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वैष्णवी की हत्या उसके पति दीक्षित ने गुस्से में आकर की थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह घटना श्रीकृष्णपुरम थाना क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की सुबह दीक्षित ने अपने ससुर को फोन पर बताया कि उसकी पत्नी अचानक बेहोश हो गई थी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल ने शुरुआत में इसे 'नेचुरल डेथ' बताया. हालांकि, वैष्णवी के परिवार को शक हुआ और उन्होंने पोस्टमार्टम की मांग की.

पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ 

त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि वैष्णवी की मौत गला घोंटने से हुई थी. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने पति दीक्षित से सख्ती से पूछताछ की. पूछताछ में उसने कबूल किया कि दोनों के बीच घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. गुस्से में उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी.

मेडिकल रिपोर्ट ने की सच्चाई उजागर

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों की डेढ़ साल पहले लव मैरिज हुई थी. शादी के बाद से ही उनके रिश्तों में तनाव था. पड़ोसियों के मुताबिक, अक्सर दोनों के बीच झगड़े की आवाजें सुनाई देती थीं. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने घटनास्थल को इस तरह से तैयार किया कि मामला सामान्य मौत जैसा लगे. लेकिन परिवार की सूझबूझ और मेडिकल रिपोर्ट ने सच को उजागर कर दिया.

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों और महिला संगठनों ने इस घटना पर आक्रोश जताया है और दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है.