तमिलनाडु: खाई में गिरी केरल की टूरिस्ट वैन, 9 लोगों की मौत और कई घायल
कोयंबटूर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें केरल से आई एक बस गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
कोयंबटूर: तमिलानाडु के कोयंबटूर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पर केरल से आई एक टूरिस्ट वैन गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. इसमें ड्राइवर समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि यह हादसा वलपराई-पोल्लाची पहाड़ी सड़क पर 13वें हेयरपिन मोड़ पर हुआ. इस वैन में केरल के मलप्पुरम जिले के 13 लोग सवार थे.
खबरों के अनुसार, पहाड़ी से नीचे उतरते समय वैन का संतुलन बिगड़ गया, वह सुरक्षा बैरियर तोड़कर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई. पीड़ितों में ज्यादातर महिलाएं थीं. उनमें से कुछ मलप्पुरम की स्कूल टीचर थीं, जो वलपराई घूमने गई थीं और अब घर लौट रही थीं.
Also Read
बता दें कि वलपराई की पहाड़ियां एक लोकप्रिय जगह है जहां पर लोग घूमने के लिए आते हैं. यह जगह चाय के बागानों और सुंदर नजारों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन यहां की घुमावदार सड़कें खतरनाक हो सकती हैं, खासकर नीचे उतरते समय.