देश वापसी से पहले बढ़ी प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किल, एयरपोर्ट पर उतरते ही होगा ये एक्शन

Prajwal Revanna Sex Scandal: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फरार आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए SIT के सामने पेश होने की बात कही है लेकिन उसके देश लौटे से पहले बड़े एक्शन का प्लान बन गया है.

IDL
India Daily Live

Prajwal Revanna Case: कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल केस के प्रज्वल रेवन्ना का मामला देश में गरमाया हुआ है. इस बीच उनके विदेश जाने को लेकर सफाई दी है और देश लौटकर SIT के सामने पेश होने की बात कही है. हालांकि, इतने बस से उसका कुछ नहीं होने वाला है. उसके देश लौटने से पहले उसकी अग्रिम जमानत की याचिका रद्द हो गई है. इतना ही नहीं मामले में बड़े एक्शन की तैयारी होने से देश वापसी से पहले ही उसकी मुश्किल बढ़ गई है.

बता दें सोमवार को ही एक वीडियो जारी कर 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट करने के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने देश लौटकर SIT के सामने पेश होने की बात कही थी. उसने अपने खिलाफ लगे आरोपों से खुद को नकारते हुए कानून में भरोसे की बात कही थी.

जमानत याचिका हो गई है खारिज

एक दिन पहले ही बेंगलुरु सत्र न्यायालय में यौन उत्पीड़न के कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल केस के प्रज्वल रेवन्ना की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद से ही उसपर देश लौटने पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है.

SIT बैठी है तैयार

बताया जा रहा है अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस और SIT अलर्ट है. स्थानीय खबरों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है और SIT अधिकारियों की एक टीम एयरपोर्ट पर डेरा डाले हुए है. कर्नाटक के गृह मंत्री ने पहले ही कहा है कि उसके देश लौटते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा. लुक आउट नोटिस के कारण इमिग्रेशन अधिकारी उसे हिरासत में लेकर SIT को सौंप देंगे. अगर वो दिए वादे पर नहीं लौटता है तो उसका पासपोर्ट रद्द किया जाएगा.

विदेश मंत्रालय ने लिया है एक्शन

विदेश मंत्रालय रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है. उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है. उसके खिलाफ मंत्रालय पासपोर्ट अधिनियम 1967 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रहा है. मंत्रालय के सचिव के अनुसार, 23 मई को नोटिस जारी हुआ है अभी 10 दिन की तय अवधि का इंतजार है. उसके बाद कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

दादा ने लगाई थी फटकार

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने पोते को फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि प्रज्वल को देश लौटकर लिस को सरेंडर करना चाहिए और जांच का सामना करना चाहिए. इस मामले की जांच में परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी. अगर वो नहीं लौटता है तो उसे परिवार छोड़ देगा.