पहले 100 फीसदी, अब आए 50 पर, कर्नाटक में स्थानीय आरक्षण पर क्यों पलटी कांग्रेस?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि हम कर्नाटक के लोगों के लोगों के भले के लिए काम करते हैं. हमारी पहली प्राथमिकता उनके लिए ही है. कर्नाटक के लोगों को राज्य में ही रोजगार मिले, उन्हें राज्य के हर प्राइवेट उद्योग में सी और डी ग्रुप की नौकरियां मिलें. अब उनके बयान पर देशभर में हंगामा खड़ा हो सकता है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कुछ ऐसा कहा है, जिस पर देशभर में बवाल मच सकता है. सिद्धारमैया सरकार ने मंगलवार को बुलाई गई कैबिनेट बैठक में एक अहम फैसला लिया है. उनकी सरकार ने फैसला लिया है राज्य में कि ग्रुप सी और ग्रुप डी की नौकरियां सिर्फ कर्नाटक के लोगों को ही दी जाएंगी. यह फैसला, उन सभी प्राइवेट संस्थानों को मानना होगा, जिनके दफ्तर कर्नाटक में हैं. प्राइवेट कंपनियों के लिए भी 100 फीसदी कन्नड़ के लोगों को लेना, अब अनिवार्य कर दिया गया है.
सिद्धारमैया कैबिनेट के शिक्षामंत्री संतोष एस लाद ने सिद्धारमैया के ट्वीट पर सफाई पेश की. सिद्धारमैया ने विवाद बढ़ने पर इसे डिलीट कर दिया. उन्होंने कहा है, 'प्रबंधन स्तर पर यह तय हुआ है कि 50 फीसदी आरक्षण स्थानीय लोगों को दिया जाएगा. पहले यह 70 फीसदी देना तय किया गया था. अगर लोग दक्षता नहीं रखते हैं तो लोगों को बाहर से लाया जा सकता है. लेकिन सरकार स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने के लिए कानून ला रही है.'
सिद्धारमैया सरकार का कहना है कि कन्नड़ियों को रोजगार के मौके मिलने चाहिए. उन्हें रोजगार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए. कन्नड़ में उन्हें काम करने के विशेष अवसर मिलने चाहिए. सरकार ने यह भी कहा है कि उनकी सरकार, कन्नड़ की सरकार है, ऐसे में पहली प्राथमिकता, वहां के लोगों की भलाई के लिए ही काम करना है.
सिद्धारमैया सरकार का क्या है विवादित फैसला?
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीएम सिद्धारमैया ने खुद X पर पोस्ट किया था, 'कल हुई कैबिनेट बैठक में, एक विधेयक पर मुहर लगी है, जिसमें ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में कन्नड़ मूल के लोगों को ही लेने का प्रावधान बनाया गया है. यह राज्य के सभी प्राइवेट उद्योगों पर लागू होगा. यह हमारी सरकार है, जिसकी चाहत है कि कन्नड़ के लोगों को रोजगार से वंचित न किया जाए. कन्नड़ की जमीन पर, मातृभूमि में ही लोगों को अच्छी जिंदगी बिताने का मौका मिले. हम कन्नड़ समर्थक सरकार हैं. हमारा काम कन्नड़ियों के लाभ करने के लिए काम करना है.'
इस फैसले में गलत क्या है?
भारत के नागरिक, देश में कही भी काम कर सकते हैं. यह उनका संवैधानिक अधिकार है. कर्नाटक सरकार के इस फैसले की वजह से अब ग्रुप सी और डी की नौकरियों में देश के दूसरे हिस्से के लोगों की भर्ती नहीं होगी, जो राज्य के केंद्रीय संरचना के लिए खराब है. इस फैसले के बाद वहां काम कर रहे हजारों लोगों की नौकरियां छिन सकती हैं.
क्या संसद में भड़केगा इस फैसले पर हंगामा?
कर्नाटक में बड़ी आबादी, यूपी, बिहार, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के निवासियों की हैं. वे वहां काम करते हैं. कर्नाटक सरकार के इस फैसले के लागू होने के बाद इन लोगों की नौकरियों पर संकट मंडराना तय है. लोकसभा और राज्यसभा में मानसून सत्र के दौरान कर्नाटक सरकार के इस फैसले पर इंडिया ब्लॉक घिर सकता है. यह फैसला, 'एक भारत' के सिद्धांत के ही खिलाफ है.