Kanchanjunga Express Train Accident: भारतीय रेलवे के इतिहास के पन्नों में आज का दिन काले पन्ने की तरह दर्ज हो गया है. असम के सिलचर से रवाना हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस कोलकाता के सियालदह जा रही थी. ट्रेन बंगाल में एंट्री कर चुकी थी. ट्रेन में बैठे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. कोई अपने मां से मिलने, कोई प्रेमिका से मिलने जाने के लिए तो कोई घूमने के उद्देश्य से इस ट्रेन से यात्रा कर रहा था. ये यात्रा अधूरी रह गई. ट्रेन रंगापानी और निजबाड़ी के समीप पहुंची थी. तभी अचानक बड़ा हादसा हो गया. पीछे आ रही मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को टक्कर मार दी. इस टक्कर ने कई जिंदगियों को उनके परिवार वालों से अलग कर दिया. किसी के मां का रो रोकर बुरा हाल है तो किसी के बेटी/बेटा का अपने माता-पिता के लिए आंसुओं की धार निकल रही है. ये हादसा कितना भयावह इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि रेस्क्यू ऑपरेशन में रस्सी से खींचकर, कटर से काटकर, क्रेन से उठाकर ट्रेन के डिब्बों को अलग करके घायलों और मृतकों को निकाला जा रहा है.
रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीरें बता रही हैं कि इस ट्रेन हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों पर क्या बीत रही होगी. बिलख-बिलख कर परिजनों का हाल बेहाल हो चुका है. इस खबर को लिखे जाने तक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुके हैं. घायलों की संख्या 60 से ज्यादा पहुंच गई है.
VIDEO | Kanchanjunga Express train accident: Visuals from the accident spot where rescue operation is underway. pic.twitter.com/vaY1U4i5Py
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2024
इस दर्दनाक ट्रेन हादसे को लेकर स्थानीय लोगों ने अपनी आंखों देखी बयां की. उन्होंने बताया कि हादसे इतना भयंकर था कि हम उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते. निजबाड़ी से कुछ दूर पहले कंचनजंगा ट्रेन खड़ी थी तभी पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन की बोगियां एक दूसरे के ऊपर चढ़ गई एक डिब्बा तो हवा में ही उड़ गया.
Major train accident in #Bengal. Sealdah bound #KanchanjungaExpress (passenger) derailed after being hit by a goods train from behind. Two bogies have been uprooted, trampled and thrown off the tracks. Many feared trapped. Rescue work has started by Police and locals. Horrible… pic.twitter.com/E6vZ9jNwmR
— Tamal Saha (@Tamal0401) June 17, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष के बड़े नेताओं ने इस दर्दनाक हादसे को लेकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. रेस्क्यू की तस्वीरें निकलकर सामने आ रही है वो आपको विचलित कर सकती है.
VIDEO | Kanchanjunga Express train accident: Visuals from the site of accident in Phansidewa village of West Bengal's Darjeeling district. pic.twitter.com/PYTkFR7xpc
— Press Trust of India (@PTI_News) June 17, 2024
इस विजुअल में देखिए किस तरह से रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है. क्रेन के जरिए ट्रेन के डिब्बे को अलग किया जा रहा है.
Horrific images coming up.
— Sarika Singh (@SarikaSingh077) June 17, 2024
Major train accident in West Bengal,the tragic accident & subsequent derailment of Down Kanchanjunga express.Goods train collides with Kanchenjunga Express.3coaches of the train badly damaged in the accident.More than 200injured.
Where is Kavach system? pic.twitter.com/zcVNRwSk1S
इस ट्रेन हादसे में अपने संबंधियों के बारे में जानकारी के लिए रेलवे द्वारा जारी किए गए निम्नलिखित नंबर पर कॉल किया जा सकता है.
कंचनजंगा ट्रेन टक्कर के संबंध में सियालदह में हेल्प डेस्क नंबर
033-23508794
033-23833326
हेल्पलाइन नंबर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन
03612731621
03612731622
03612731623
लुमडिंग जंक्शन हेल्पलाइन नंबर
03674263958
03674263831
03674263120
03674263126
03674263858