नई दिल्ली: विपक्षी दलों के नेताओं पर ED की कार्रवाई को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कटाक्ष करते हुए इसकी तुलना "पाकिस्तान से आए टिड्डियों के झुंड" से की है. सीएम गहलोत ने यह टिप्पणी राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान की है. जहां उन्होंने कहा कि संघीय एजेंसी को अपने उद्देश्य को पूरा करने के बजाय विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और सरकारों को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है.
सीएम गहलोत ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा "आप देख रहे हैं कि देश में ईडी की छापेमारी हो रही है. जैसे टिड्डी दल पाकिस्तान से आता है, वैसे ही आज ईडी आ रही है. सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों की विश्वसनीयता कम हो रही है, उन्होंने इसे एक मजाक बना दिया है. मैं आज एक लेख पढ़ रहा था जिसमें कहा गया था कि सरकार सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों की मारक क्षमता कम कर रहा है. ईडी जिस तरह से व्यवहार कर रही है वह उनके हित में नहीं है. ईडी की छापेमारी केवल राजनीतिक दलों के नेताओं पर की जा रही है. उनकी विश्वसनीयता कम की जा रही है."
#WATCH | On Enforcement Directorate (ED) raids, Rajasthan CM Ashok Gehlot says, "You are seeing that ED raids are taking place in the country. Just like "tiddi dal" (locust swarm) comes from Pakistan, similarly "ED dal" is coming today..." pic.twitter.com/SBNZzwb90M
— ANI (@ANI) November 2, 2023
गहलोत की टिप्पणी उस दिन आई है, जब ED ने पेपर लीक के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों अभिलाष और अविनाश को तलब किया था. ED ने पिछले हफ्ते डोटासरा के जयपुर और सीकर स्थित घरों पर भी तलाशी ली थी. राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए CM गहलोत ने कहा कि जनता की प्रतिक्रिया असाधारण है. लोग हमारी नीतियों और सुशासन की सराहना कर रहे हैं. राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. राजस्थान में मतदान 25 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.
यह भी पढ़ें: बढ़ते प्रदूषण को देख दिल्ली सरकार का फैसला, अगले दो दिन बंद रहेंगे स्कूल