menu-icon
India Daily

J&K: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, जारी है सर्च ऑपरेशन

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खत्मे को लेकर सुरक्षाबल पूरी तरह से मुस्तैद हैं. राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियो के बीच मुठभेड़ हुई है.

Amit Mishra
Edited By: Amit Mishra
J&K: राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़, जारी है सर्च ऑपरेशन

Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों (Terrorists) के बीच मुठभेड़ हो गई. सुरक्षाबलों को कालाकोट वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी. इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. सेना ने पुलिस के साथ मिलकर कालाकोट इलाके में ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जंगलों में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. 

आतंकियों ने किया भागने का प्रयास

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बीती रात रुक-रुककर फायरिंग होती रही. आतंकी किसी हाइड आउट में छिपे थे लिहाजा सोमवार को दिन के समय सुरक्षाबलों को कोई कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद रात के अंधेरे में आतंकवादियों ने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. शुरुआती दौर की फायरिंग में दो से तीन जवानों के जख्मी होने की सूचना है.

 

जारी है सुरक्षाबलों का अभियान

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में 13 सितंबर को मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए थे. इसके बाद कई दिनों तक चले सेना के अभियान में सभी आतंकियों को ढेर कर दिया गया था. मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान भी मारा गया था. बारामुला और राजौरी में भी चार आतंकियों को को ढेर किया गया था.

 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी डिफेंस रिपोर्ट में बड़ा दावा, पहाडों के नीचे परमाणु हथियार बना रहा ईरान, 14 दिन के भीतर न्यूक्लियर वेपन्स बनाने की हासिल की शक्ति!
 

पढ़ें देश से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें