menu-icon
India Daily

'अब फारस की खाड़ी में वापस नहीं...', ईरान की अमेरिका को दो टूक; मोजतबा खामेनेई ने भी दी चेतावनी

ईरान के सैन्य सलाहकार याह्या रहीम सफवी ने खाड़ी देशों से आपसी विवाद बातचीत से सुलझाने की अपील की है. इसी बीच सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अरब सागर में विदेशी सेनाओं की मौजूदगी को लेकर कड़ा बयान दिया है.

auth-image
Shanu Sharma

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच सर्वोच्च नेता के सैन्य सलाहकार याह्या रहीम सफवी ने फारस की खाड़ी के देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के देशों को यह समझ लेना चाहिए कि अमेरिका अब इस इलाके में वापस नहीं आएगा. सफवी ने पड़ोसी देशों से अपने मतभेद आपस में बातचीत के जरिए सुलझाने की अपील भी की. उनका कहना है कि खाड़ी क्षेत्र के देश लंबे समय से एक-दूसरे के पड़ोसी रहे हैं और भविष्य में भी उन्हें साथ रहना होगा.

इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने भी अमेरिका का नाम लिए बिना विदेशी सेनाओं को लेकर कड़ा संदेश दिया. 28 सितंबर को जारी उनके एक संदेश में कहा गया कि दुश्मन की सेनाएं अब अरब सागर से आगे बढ़ने का साहस नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अरब सागर से भी ऐसी सेनाओं की मौजूदगी खत्म हो जाएगी. इस पूरे मुद्दे और मीडिल ईस्ट में चल रहे उथल-पुथल को और बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को पूरा देखें.