T20 World Cup 2026

क्या 1962 के भारत-चीन युद्ध में इंदिरा गांधी ने दान किया था सोना? प्रियंका के दावे के पीछे की कहानी जानिए

Indira Gandhi Donated Gold: कांग्रेस महिलाओं के मंगलसूत्र छीनना चाहती है. पीएम मोदी के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. पीएम मोदी के आरोपों पर प्रियंका गांधी ने तीखा हमला बोलते हुए एक कहानी का जिक्र किया है जब पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने सोना दान किया था. आइए जानते हैं पूरी कहानी.

India Daily Live

Indira Gandhi Donated Gold: पीएम मोदी ने हाल में ही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस उनका मंगलसूत्र छीनना चाहती है जिस पर अब सियासत तेज हो चुकी है. पीएम मोदी के आरोपों पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. प्रियंका गांधी ने एक घटना का जिक्र किया है जब उनकी दादी इंदिरा गांधी ने सोना दान किया था.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में कहा कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने 1962 में युद्ध के दौरान अपना सोना दान किया था. दरअसल, प्रियंका गांधी ने ये बाते पीएम के उस आरोपों के जवाब में कही है जब पीएम मोदी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो विवाहित महिलाओं के मंगलसूत्र सुरक्षित नहीं होंगे. कांग्रेस महिलाओं के मंगलसूत्र बेच देगी. 
पीएम मोदी की ओर से कांग्रेस पर लगाए गए आरोप और फिर प्रियंका गांधी के जवाब के बाद अब हर कोई यह जानना चाहता है कि क्या वाकई में चीन से 1962 के युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने अपना सोना दान कर दिया था? आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी.

युद्ध और इंदिरा गांधी के सोना दान की कहानी

यह कहानी है आज से करीब 6 दशक पहले की. साल था 1982 तारीख थी 8 सितंबर जब चीनी सैनिकों ने भारत में  घुसपैठ करने की कोशिश की थी. इस दौरान चीन के सैनिकों को भगाने के लिए भारतीय जवानों ने की ओर से एक अभियान की शुरुआत की गई जिसका नाम लेघॉर्न रखा गया. इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ गया. युद्ध की शुरुआत होने के बाद उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने देशवासियों से मदद की अपील की. उन्होंने देश की महिलाओं से अपने गहने देने की अपील की.

जवाहरलाल नेहरू की अपील के बाद कुल 22 करोड़ रुपये का दान प्राप्त हुआ. दान देने वाली महिलाओं की सूची में उनकी बेटी इंदिरा गांधी भी शामिल थीं. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने सभी आभूषण देश को समर्पित किए थे.