भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते को कैबिनेट ने दी मंजूरी, प्रधानमंत्री मोदी लंदन यात्रा के दौरान करेंगे हस्ताक्षर

India-UK Deal: भारत सरकार ने भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच एक फ्री ट्रेड डील को मंजूरी दे दी है. सूत्रों का कहना है कि इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जुलाई को ब्रिटेन यात्रा के दौरान हस्ताक्षर करेंगे.

Shilpa Srivastava

India-UK Deal: भारत सरकार ने भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच एक फ्री ट्रेड डील को मंजूरी दे दी है. सूत्रों का कहना है कि इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जुलाई को ब्रिटेन यात्रा के दौरान हस्ताक्षर करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ब्रिटेन की अपनी दो दिवसीय यात्रा शुरू करेंगे. इस समझौते को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि कुछ आखिरी काम अभी चल रहा है लेकिन लगभग सभी तैयार है. 

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स, प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री स्टारमर कई अहम मुद्दों पर चर्चाा करेंगे. बता दें कि पीएम स्टारमर लंदन के पास अपने आधिकारिक ग्रामीण आवास चेकर्स में प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी किंग चार्ल्स थर्ड से भी मुलाकात करेंगे. 

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता क्या है?

यह समझौता यूरोपीय संघ से अलग होने के बाद ब्रिटेन द्वारा किया जा रहा सबसे बड़ा व्यापार समझौता है. टैरिफ को हटाने या कम करने से 99% भारतीय एक्सपोर्ट को लाभ होने की उम्मीद है. साथ ही, ब्रिटिश कंपनियों के लिए भारत में व्हिस्की, कार और अन्य सामान बेचना आसान हो जाएगा.

बता दें कि इस समझौते पर बातचीत काफी समय से चल रही है. इस समझौते को आखिरी रूप देने में तीन साल का समय लग गया. इससे भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन के मार्केट में बेहतर पहुंच अंतिम रूप देने में तीन साल की बातचीत लगी. इससे भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन के बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी. इसके बाद लगभग सभी प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी हट जाएगी. 

इस यात्रा से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, व्यापारिक और रक्षा संबंधों में सुधार और भविष्य की साझेदारियों के लिए विश्वास का निर्माण होने की उम्मीद है.