गर्मी आने से पहले बारिश ने लोगों को राहत दी है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, तेज हवाओं के कारण ठंड भी महसूस हो रही है. इसी मौसम विभाग की ओर से अगले चार दिनों के लिए 9 राज्यों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी दे दी गई है.
मौसम में चल रहे उलटफेर का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा. साथ IMD ने किसानों को सावधान रहने की सलाह दी है. पहाड़ी इलाकों में मुश्किलें ज्यादा है. यात्रा करने वाले यात्रियों से पहले मौसम चेक कर लेने के लिए कहा गया है. तो चलिए जानते हैं किन राज्यों में आज मौसम का हाल कैसा रहेगा.
IMD की मानें तो आज से लेकर अगले चार दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत अन्य कुछ राज्यों में हल्की बारिश से लेकर बर्फबारी की संभावना है. केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में तेज हवाओं के कारण किसानों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि सुबह और शाम में 2 डिग्री तक तापमान नीचे जाने हल्की ठंड महसूस होगी. वहीं तेज हवाओं के कारण प्रदूषण का असर भी कम रहेगा. वही उत्तर प्रदेश में आज के लिए मौसम साफ रहेगा. लेकिन सुबह के समय कोहरे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहे हैं. लेकिन शाम के समय तापमान में गिरावट आने की संभावना है. अभी के लिए रजाई ना मोड़ने की सलाह दी गई है. साथ ही जाते हुए ठंड में बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया है.
हिमाचल में आज बारिशकी पूरी संभावना है. तेज हवा के साथ बारिश की वजह से ठंड में बढ़ोतरी होगी. वहीं ऊचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. ऐसे में पर्यटकों को खूबसूरत नजारा देखने को मिल सकता है. हालांकि लोगों को अभी के समय मौसम से खिलावड़ ना करने की सलाह दी गई है. जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की वजह से ठंड बढ़ने की संभावना है. उत्तराखंड में भी बारिश से लोगों को ठंड का एहसास होगा और यात्रियों का एक्सपीरिएंस और भी ज्यादा अच्छा होगा. एमपी और राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो सकती है.