IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

'केजरीवाल आपके लिए मेरे पास बैड न्यूज है...', इंटरव्यू में ऐसा क्यों बोले अमित शाह

Amit Shah Interview: न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने केजरीवाल की अंतरिम जमानत को लेकर भी अहम बातें कही हैं.

Social Media
India Daily Live

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है. 75 साल की उम्र के बाद नेताओं की रिटायरमेंट को लेकर सवाल उठाने वाले अरविंद केजरीवाल को जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा है कि 2029 और उसके बाद भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे. अमित शाह ने कहा कि उनके पास अरविंद केजरीवाल के लिए एक बुरी खबर है कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं. इससे पहले अरविंद केजरीवा ने कहा था कि अगले साल नरेंद्र मोदी 75 साल के हो जाएंगे तब उनकी जगह पर अमित शाह को प्रधानमंत्री बना दिया जाएगा.

स्वाति मालीवाल के मामले को लेकर अमित शाह ने कहा कि वह इसको लेकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. अमित शाह ने कहा, 'इनका (केजरीवाल का) कहने का मतलब है कि जो विजयी होता है सुप्रीम कोर्ट उनको दोषी होने के बावजूद जेल नहीं भेजता. जिन जज साहब ने उनको जमानत दी, शायद उनको सूचना नहीं है कि उनके फैसले का क्या उपयोग या दुरुपयोग हो रहा है. मेरी नजर में तो यह सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अवमानना है.'

PoK को लेकर जारी बहस के बारे में अमित शाह ने कहा, 'जहां तक PoK की बात है तो यह सिर्फ बीजेपी की ही नहीं बल्कि देश की संसद की प्रतिबद्धता है. PoK भारत का एक हिस्सा है और उस पर हमारा अधिकार है. कोई इससे इनकार नहीं कर सकता. फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो उसका सम्मान करो. क्या 130 करोड़ की जनता वाला भारत परमाणु शक्ति होने के बावजूद किसी से डर जाएगा और अपना अधिकार छोड़ देगा? राहुल बाबा को देश को बताना चाहिए कि उनके गठबंधन के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात क्यों कर रहे हैं?'

 

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है.