'मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता...' मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव का पहला रिएक्शन

मध्य प्रदेश के अगले सीएम मोहन यादव होंगे. विधायक दल के बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं.

Gyanendra Sharma

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश को नया सीएम मिल गया है. राज्य के अगले सीएम मोहन यादव होंगे. विधायक दल के बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और ओबीसी वर्ग से आते हैं. अपने नाम के ऐलान के बाद मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है. 

मोहन यादव ने कहा कि मैं पार्टी का एक छोटा कार्यकर्ता हूं. मैं आप सभी को, प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं. आपके प्यार और समर्थन से मैं अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करूंगा. प्यार और सहयोग के लिए पार्टी की स्टेट लीडरशिप और केंद्रीय लीडरशिप का बहुत बहुत धन्यवाद. मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाऊंगा.