हैदराबाद: एक 24 साल की महिला ने आत्महत्या इसलिए कर ली क्योंकि एक व्यक्ति ने उसे एचआईवी पॉजिटिव खून का इंजेक्शन लगा दिया था. बता दें कि एक व्यक्ति ने इस महिला को शादी का प्रपोजल दिया था, लेकिन महिला ने इसे ठुकरा दिया था. फिर व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती एचआईवी पॉजिटिव खून का इंजेक्शन लगा दिया था.
पुलिस के अनुसार, यह घटना 11 मार्च को हुई थी. आरोपी की पहचान मनोहर के रूप में हुई है. यह पीड़िता का ही एक रिश्तेदार है. जब महिला ने उससे शादी करने के लिए मना कर दिया, तो आपोरी ने उसके घर जाकर उसे जबरदस्ती अपना HIV-संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया.
అయ్యో పాపం..
హెచ్ఐవీ ఇంజక్షన్ కేసులో వెలుగులోకి బాధితురాలి సెల్ఫీ వీడియో
హెచ్ఐవీ లేకున్నా.. సూటిపోటి మాటలు బాధించాయి
స్నేహితులతో పాటు బంధువులు దూరమయ్యారు
ఎక్కడికి వెళ్లినా వింతగా చూశారు..బాధ తట్టుకోలేక చనిపోతున్నా..
ప్రేమించిన యువకుడితో బతకాలని అనుకున్న యువతి… pic.twitter.com/g5HrTW7OwJ— PulseNewsBreaking (@pulsenewsbreak) April 11, 2026Also Read
महिला के माता-पिता ने शुरू में शादी के लिए हां कर दिया था. हालांकि, उन्हें बाद में पता चला कि आरोपी के माता-पिता HIV-पॉजिटिव हैं, तो उन्होंने आरोपी का भी HIV टेस्ट करवाया. जब टेस्ट में यह पता चल गया कि आरोपी भी HIV-पॉजिटिव है, तो महिला ने तुरंत उससे शादी करने से मना कर दिया. जब मनोहर को इस बात का पता चला तो उसने महिला को अपने संक्रमित खून से इंजेक्ट कर दिया. इस घटना के तुरंत बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि उन्हें ऐसा शक है कि इस व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक प्रभाव के चलते उसने ऐसा कदम उठाया. आरोपी मनोहर पहले से ही पुलिस हिरासत में है. उस पर चोट पहुंचाने और महिला की जान खतरे में डालने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने बताया कि महिला की आत्महत्या के बाद अब वे आरोपी पर कुछ और नई धाराएं भी जोड़ेंगे.
महिला को इंजेक्शन लगने के बाद उसे बहुत ज्यादा फिजिकल और मेंटल तकलीफ हुई. लड़की डर था कि उसे जानलेवा बीमारी हो सकती थी. कई दिनों तक मानसिक परेशानी झेलने के बाद, पीड़िता ने आखिरकार अपने घर पर फांसी लगा ली. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने लाश को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सिकंदराबाद के गांधी हॉस्पिटल भेज दिया गया.