Assembly Election 2026

EC की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें विधानसभा चुनाव का रिजल्ट, देखें पूरा प्रोसेस

पश्चिम बंगाल से केरल तक आज 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है. यहां जानें आप चुनाव आयोग के पोर्टल पर कैसे देख पाएंगे, मतगणना की स्थिति...

Canva
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) पुडुचेरी में मतगणना शुरू हो गई है. आज यह पता चल जाएगा कि इन राज्यों में किस पार्टी की सरकार बनेगी. अगर आपके पास पूरे समय टीवी देखने का समय नहीं है और वोटिंग के नतीजे देखना चाहते हैं तो एक तरीका है, जिसे ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है.

आप अपनी-अपनी विधानसभा सीटों के नतीजे ऑनलाइन, चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर चेक कर सकते हैं. बता दें कि वोटों की गिनती आज सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई है. चलिए जानते हैं कि आप ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं चेक-

विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे ऑनलाइन कहां करें चेक?

कैंडिडेट्स की स्थिति, पार्टियों की बढ़त और विधानसभा सीटों के विजेताओं की जानकारी चुनाव आयोग के इन आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी. results.eci.gov.in लाइव अपडेट के लिए नतीजों का सीधा पोर्टल है. आप एंड्रॉइड और iOS पर Voter Helpline App भी डाउनलोड कर सकते हैं. इन प्लेटफॉर्म के जरिए आप वोटों के अंतर, उम्मीदवारों की स्थिति और पार्टियों के प्रदर्शन समेत रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराया जाता है.

कैसे चेक करें विधानसभा सीटों के नतीजे?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जाएं.

  • Assembly Election Results 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें. 

  • इसके बाद अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश चुनें. 

  • फिर अपनी विधानसभा सीट को सेलेक्ट करें.

  • अब यहां से आप उम्मीदवारों की बढ़त/पिछड़ने की स्थिति और वोटों काउंट जैसी जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

आज इन 5 राज्यों का भविष्य होगा तय?

आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल का भविष्य क्लियर हो जाएगा. results.eci.gov.in पर उपलब्ध डाटा की मदद से आप यह ट्रैक कर सकते हैं कि किस सीट पर कौन आगे या पीछे चल रहा है. ये नतीजे न केवल इन राज्यों में अगली सरकारों का फैसला करेंगे.