'इतनी अश्लीलता को कैसे सही ठहराएं...', DMK ने विजय और तृषा के सैल्यूट पर उठाए सवाल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई सलामी की घटना पर डीएमके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के आधिकारिक मुखपत्र मुरसोली में छपे संपादकीय में इस घटना और बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं.

X
Antima Pal

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई सलामी की घटना पर डीएमके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के आधिकारिक मुखपत्र मुरसोली में छपे संपादकीय में इस घटना और बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं.

DMK ने विजय और तृषा के सैल्यूट पर उठाए सवाल

फोर्ट सेंट जॉर्ज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान तृषा कृष्णन पीले साड़ी और हरे ब्लाउज में नजर आईं. वे मुख्यमंत्री विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ पहली पंक्ति में बैठी थीं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विजय आधिकारिक ड्यूटी निभाते हुए वहां से गुजरे, तो तृषा ने उन्हें सलाम किया. आसपास बैठे परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने भी सलामी दी.

'इतनी अश्लीलता को कैसे सही ठहराएं...'

मुरसोली के संपादकीय में कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने वाले मुख्यमंत्री विजय की गरिमा हवा में उड़ गई. संपादकीय में लिखा गया- 'बिना किसी शर्म या झिझक के एक अभिनेत्री को पहली पंक्ति में बिठाकर आपसी सलामी का दृश्य देखने वाले कई लोग भी इसे पचा नहीं पाए. जो व्यक्ति खुलेआम ऐसी अश्लीलता और घृणा को सही ठहराता है, वही आज तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बना बैठा है.' संपादकीय में अभिनेत्री का नाम नहीं लिया गया, लेकिन घटना की आलोचना साफ है.


पार्टी का दावा है कि विजय के कई प्रशंसक भी इस दृश्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. कुछ टीवीके मतदाता भी इस सलामी को पसंद नहीं कर रहे. संपादकीय में पूछा गया कि आम लोग इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे. विजय की पार्टी टीवीके ने अभी तक इस आलोचना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. कुछ लोग इसे व्यक्तिगत जीवन से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे सरकारी समारोह की गरिमा से जोड़ रहे हैं. डीएमके का रुख साफ है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में ऐसी व्यवस्था और व्यवहार उचित नहीं है.