जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी की संपत्ति जब्त, सरपंच की हत्या में था शामिल
एनआईए ने खुलासा किया कि यह टारगेट किलिंग हत्या, हिंसक हमलों और हत्याओं के माध्यम से भारत की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा को परेशान करने की हिजबुल्ला की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी. आरोपी ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल्ला के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों में डर फैलाने के उद्देश्य से 11 मार्च 2022 को सरपंच की हत्या कर दी थी.
Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने के लिए सुरक्षा बलों और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है. शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अडूरा-कुलगांम सरपंच को निशाना बनाकर (टारगेट किलिंग) की गई उसकी हत्या मामले में जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के लिए काम करने वाले एक शख्स की संपत्ति को जब्त कर लिया.
लोगों में डर फैलाने के लिए दिया हत्या को अंजाम
जम्मू में एनआईए के विशेष जज के आदेश पर शोपियां के टेंगपोरा में स्थित नासिर राशिद भट की आवासीय संपत्ति को यूए(पी) एक्ट 1947 की धारा 33(1) के तहत जब्त कर लिया गया. आरोपी ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल्ला के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों में डर फैलाने के उद्देश्य से 11 मार्च 2022 को सरपंच की हत्या कर दी थी.
हिजबुल्ला की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी यह हत्या
एनआईए ने कुलगांम पुलिस से इस मामले की जांच को अपने हाथों में ले लिया था. एनआईए ने खुलासा किया कि यह टारगेट किलिंग हत्या, हिंसक हमलों और हत्याओं के माध्यम से भारत की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा को परेशान करने की हिजबुल्ला की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी.
Also Read
सरपंच की रेकी की, आतंकियों को अपनी कार से पहुंचाया
एनआईए ने बताया कि आरोपी ने सरपंच के घर की रेकी की और फिर उसकी जानकारी हिजबुल्ला के आतंकवादियों को दी. उसने सरपंच की हत्या वाले दिन हमलावरों को सरपंच के घर तक पहुंचाने के लिए अपनी कार का इस्तेमाल किया. एनआईए ने 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है और उनके खिलाफ मुकदमा जारी है.