menu-icon
India Daily

श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिन्दू वादी को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आए धमकी भरे मैसेज

Sri Krishna Janmabhoomi case: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले के हिन्दू पक्षकार को जान से मारने की धमकी मिली है. ऑडियो मैसेज में धमकी के साथ गालियां भी दी गई है.

Aparajita Singh
श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिन्दू वादी को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आए धमकी भरे मैसेज

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान से आए ऑडियो मैसेज
  • सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले ही सर्वे पर लगाई थी रोक

Sri Krishna Janmabhoomi case: उत्तर प्रदेश के मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है. इस केस से जुड़े हिन्दू पक्षकार आशुतोष पांडे को जान से मारने की धमकी दी गई है. जान से मारने की ये धमकी पाकिस्तान से आई है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से आए धमकी भरे ऑडियो मैसेज में हिन्दू पक्षकार को तीन दिन के अंदर मार डालने की बात कही गई है. इसके साथ ही मैसेज में उन्हें गंदी गालियां और अपशब्द भी कहे गए हैं. 

इस बारे में जानकारी देते हुए आशुतोष पांडे ने कहा कि  "मेरे साथ ऐसी घटना हो गई जिसे मैं छुपा नहीं सकता हूं. पहले सुबह 10 बजे के पास धमकी दी गई और उसके बाद दोपहर लगभग दो बजे धमकाया गया. दूसरी धमकी से मेरे पदाधिकारी तक घबरा गए."

बम से उड़ाने की धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के हिन्दू वादी आशुतोष पांडे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि उनका फ़ेसबुक पेज हैक करके उस पर अश्लील वीडियो और फोटो भी शेयर किए गए. हालांकि हिन्दू वादी का कहना है कि धमकी के बाद उसे भेजने वाले ने ऑडियो मैसेज डिलीट कर दिया. उन्होंने इसके बाद इस घटना की जानकारी पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव गृह को दी है. 

कोर्ट ने सर्वे पर लगाई रोक 

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (16 जनवरी) को ही इस मामले में फैसला सुनाते हुए मथुरा के विवादित शाही ईदगाह के परिसर के सर्वे पर रोक लगा दी थी. जबकि इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विवादित परिसर का सर्वे कराने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाते हुए कहा कि हाईकोर्ट याचिकाओं के सुनवाई योग्य होने के खिलाफ मस्ज़िद पक्ष की याचिका को सुने. अब इस मामले में अगल सुनवाई 23 जनवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट में होगी.