'कांग्रेस और टूलकिट गैंग ने आर्थिक अराजकता, अस्थिरता की साजिश रची', हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर क्या बोले रविशंकर?
Ravi Shankar Prasad On Hindenburg Report: भाजपा के सांसद रविशंकर प्रसाद ने हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों और टूलकिट गैंग के जरिए भारत में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने इसे उदाहरण के साथ भी समझाया.
Ravi Shankar Prasad On Hindenburg Report: हिंडनबर्ग रिसर्च की हालिया रिपोर्ट पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस बहाने उन्होंने कांग्रेस, उसके सहयोगी दलों और टूलकिट गैंग को भी घेरा. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोमवार को भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनता से मुंह की खाने के बाद कांग्रेस पार्टी, उसके सहयोगी और टूलकिट गैंग ने मिलकर भारत में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश रची है.
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शनिवार को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट जारी होती है, रविवार को हंगामा होता है, इसलिए सोमवार को पूंजी बाजार में अस्थिरता होती है. उन्होंने कहा कि भारत शेयरों के मामले में भी सुरक्षित, स्थिर और आशाजनक बाजार है. बाजार को सुचारू रूप से चलाना सेबी की कानूनी जिम्मेदारी है...जब सेबी ने जुलाई में अपनी पूरी जांच पूरी करने के बाद हिंडनबर्ग के खिलाफ नोटिस जारी किया, जो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की गई थी, तो अपने बचाव के पक्ष में कोई जवाब दिए बिना, उन्होंने यह हमला किया है, जो एक बेबुनियाद हमला है.
Also Read
- कोलकाता रेप-मर्डर केस: प्रिंसिपल का इस्तीफा, 3 डॉक्टरों को समन, प्रदर्शन जारी, अब तक क्या-क्या हुआ?
- दिलवालों की दिल्ली में 'दर्दनाक' साबित हो रही बारिश, बेसमेंट-पार्क में डूबे इंसान, दो महीने में 18 मौतें
- 'जहरीले इंसान हैं राहुल गांधी, अगर PM नहीं बने तो देश तबाह कर देंगे', नेता विपक्ष पर क्यों आया कंगना को गुस्सा?
पवन खेड़ा ने पूछा कि सेबी अध्यक्ष बनने से पहले क्या उन्होंने ऑफशोर कंपनियों में अपने निवेश का खुलासा किया था? क्या भारत सरकार को संदेह था कि उनकी कंपनियों ने गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी की ऑफशोर कंपनियों में निवेश किया है? अगर उनके पास ऐसी जानकारी थी, तो उन्हें सेबी अध्यक्ष क्यों बनाया गया? अगर उनके पास जानकारी नहीं थी, तो वे सत्ता में रहकर क्या कर रहे हैं? अगर उन्हें यह नहीं पता है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.