हिमाचल प्रदेश में जारी है कुदरत का कहर, मौत का आंकड़ा 300 के पार, IMD ने जारी किया अलर्ट
Himachal Rain: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों के कुदरत का कहर जारी है. बीते ढाई महीने ने अब तक करीब 230 लोगों की जान जा चुकी है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते सप्ताह की बात करें तो 84 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है.
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कई दिनों के कुदरत का कहर जारी है. बीते ढाई महीने ने अब तक करीब 230 लोगों की जान जा चुकी है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बीते सप्ताह की बात करें तो 84 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है. हिमाचल प्रदेश की अगर हम बात करें तो बारिश और भूस्खलन के चलते करीब 71 लोगों की मौत हो गई है वहीं करीब 15 लोग लापता बताए जा रहे हैं.
हिमाचल में भूस्खलन की 113 घटनाएं
हिमाचल प्रदेश में पिछले दो महीने के दौरान बारिश के चलते भूस्खलन की 113 घटनाएं दर्ज की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में हुए भूस्खलन के चलते करीब 200 घर पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं और 9 हजार से ज्यादा घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा 293 दुकानें और 4 हजार से ज्यादा गौशाला भी बारिश के चपेट में आने से बह गए हैं.
ये भी पढ़ें: रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी को आया गुस्सा, मेयर और सांसद पर हुई आग बबूला, वीडियो वायरल
दस हजार करोड़ का नुकसान
हिमाचल प्रदेश में कुदरत के इस कहर से कई अन्य जिलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में सीएम सुक्खू ने कहा है कि राज्य में भारी बारिश के कारण बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में एक साल लगेगा. सीएम ने आगे दावा किया कि जुलाई और इस सप्ताह में हो रही बारिश के चलते करीब 10,000 करोड़ का नुकसान हुआ है.
IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.
ये भी पढ़ें: आंतकी यासीन मलिक की पत्नी मुशाल मलिक बनी पाकिस्तान में मंत्री