काजल बरैया की बेरहमी से हत्या करने वाले फैजल को पुलिस ने सिखाया सबक, सामने आया वीडियो

जानकारी के अनुसार, काजल हिंदू थी और उसने फैजल से शादी कर ली थी. जब हिंदू संगठनों ने उसे समझाया तो वह नहीं मानी.

@MeghUpdates
Sagar Bhardwaj

गुजरात के भावनगर में दो दिन पहले एक दलित हिंदू लड़की काजल की कथित तौर पर उसके पति फैजल ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. आज यानी शनिवार को पुलिस ने फैजल को गिरफ्तार कर लिया. गुजरात पुलिस फैजल को गिरफ्तार कर घटना स्थल पर लाई और फिर उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह कोई भी क्राइम करने से पहले सौ बार सोचेगा.

बता दें कि भावनगर शहर के बस स्टैंड पर फैजल ने काजल को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई जिस वक्त फैजल इस घटना को अंजाम दे रहा था उस वक्त बस स्टैंड पर भारी भीड़ जमा थी लेकिन किसी ने भी फैजल को रोकने की कोशिश नहीं की. 

जानकारी के अनुसार काजल एक हिंदू दलित लड़की थी. यह पूरी घटना बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को फैजल को गिरफ्तार कर लिया और उसे क्राइम सीन पर लेकर पहुंची.


पुलिस ने फैजल को सिखाया सबक

इस दौरान पुलिस ने फैजल पर जमकर लाठी भांजी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पहले फैजल को पुलिस की गाड़ी से बांधकर पीटा गया और फिर खंभे से.

पिछले सात सालों से फुटपाथ पर रह रहे थे दोनों

पुलिस उपाधीक्षक आर आर सिंघल ने बताया कि काजल हत्याकांड की घटना नीलम बाग थाना क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि काजल बरैया और फैजल लखानी पिछले करीब सात सालों से फुटपाथ पर एक साथ रह रहे थे. उन्होंने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ डकैती तथा अन्य गंभीर अपराधों में मामले दर्ज हैं.

अधिकारी ने बताया कि जेल से छूटने के बाद फैजल को पता चला कि उसकी पत्नी के उसके एक परिचित रवि के साथ संबंध बन गए हैं, जिसको लेकर गुरुवार को दोनों के बीच बहस हुई.

उन्होंने बताया कि लखानी ने काजल और रवि दोनों पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल काजल को सर टी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपी को शुक्रवार को हत्या व अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया.