menu-icon
India Daily

Gold And Silver Price Today: बढ़ गई सोने-चांदी की कीमत, त्योहारों से पहले ज्वेलरी शॉप से नदारद दिखने लगे लोग

Gold And Silver Price Today: आज देश में सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है. इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को सोने का 71994 रुपये और चांदी का रेट 83407 रुपए/किलो है. ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे है तो इसकी शुद्धता का खास ध्यान कैसे रखें.

India Daily Live
Gold And Silver Price Today: बढ़ गई सोने-चांदी की कीमत, त्योहारों से पहले ज्वेलरी शॉप से नदारद दिखने लगे लोग
Courtesy: Social Media

Gold And Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज आज बढ़ोतरी देखने को मिली है. साथ ही चांदी के रेट बढ़े. इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को सोने का 71994 रुपये और चांदी का रेट 83407 रुपए/किलो है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ है. दरअसल सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. 24 कैरेट पर 999,23 कैरेट सोने पर 958,22 कैरेट पर 916,21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है. इससे सोने की शुद्धता का ध्यान रखा जाता है.

वैसे ज्वैलरी बनाने में 22 कैरेट के गोल्ड का ही इस्तेमाल होता है और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है. हालांकि कैरेट में भी मिलावट ज्यादा होती है इसलिए खरीदते समय उसके हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें.

सोना-चांदी के भाव में तेजी

हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है. ISO(Indian Standard Organization)द्वारा सोने की शुद्धता को जानने के लिए हॉलमार्क दिया जाता है. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999,23 कैरेट पर 958,22 कैरेट पर 916,21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा रहता है. वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रूपये से बढ़कर 81,038 रूपये पर पहुंच गए हैं.

6 अंकों का हॉलमार्क कोड

वहीं हॉलमार्क सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है. ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह AZ4524 का होता है. ऐसे में आने वाले दिनों त्योहारों के सीजन में इसकी बढ़ती कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं. ऐसे में एक बात का खास ध्यान रखें कि सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना सही माना जाता है.

कौन-सा सोना होता है खरा

जैसे अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है. 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है. 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है. 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है. अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है.