T20 World Cup 2026

Gold and Silver Price: सोने की चमक पड़ी फीकी! 2 दिन में 6,000 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड, निवेशकों के लिए अलर्ट का वक्त

15 और 16 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 100 ग्राम पर ₹6,000 और 22 कैरेट में ₹5,500 तक कम हो गई है. 10 ग्राम की बात करें तो 490 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है.जान लेते हैं 17 जुलाई को सोना-चांदी के दाम.

Pinterest
Reepu Kumari

Gold and Silver Rate: अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं या पहले ही गोल्ड खरीदा हुआ है, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है. भारत में सोने की कीमतों में पिछले दो दिनों के अंदर जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. 24 कैरेट सोने के 100 ग्राम पर ₹6,000 तक की गिरावट आई है. इससे आम लोगों के साथ-साथ ज्वेलरी कारोबारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई हैं.

अमेरिका की महंगाई दर, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बदलाव की अटकलों ने सोने-चांदी के दामों को हिला कर रख दिया है. लोग अब यह जानना चाहते हैं कि 17 जुलाई को सोने का क्या रुख रहेगा? क्या यह सही समय है खरीदारी का या अभी थोड़ा रुकना चाहिए?

 दो दिन में 6,000 रुपये की भारी गिरावट

15 और 16 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत 100 ग्राम पर ₹6,000 और 22 कैरेट में ₹5,500 तक कम हो गई है. 10 ग्राम की बात करें तो 490 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है.जान लेते हैं 17 जुलाई को सोना-चांदी के दाम.

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव (1 ग्राम)

शहर

देशभर में चांदी के दाम 

शहर