Hardeep Singh Nijjar killing Video: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का वीडियो सामने आया है. निज्जर की 2023 में कनाडा के एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद कनाडा सरकार ने भारत के खूफिया विभाग को इसका जिम्मेदार बताया था.
कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के नौ महीने बाद कथित वीडियो फुटेज सामने आया है. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो काफी दूर लगे कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में पार्किंग से दो वाहनों को निकलते देखा जाता है, फिर दो हमलावर निज्जर की कार के पास आते हैं और कथित रूप से उसे गोली मार देते हैं. वीडियो देखकर लग रहा है कि उसकी हत्या की तगड़ी प्लानिंग की गई थी.
वीडिया में जो दिख रहा है उसके हिसाब से एक ग्रे कलर की कार गुरुद्वारे की पार्किंग से निकल रहा है. पार्किंग की बगल में एक सफेद कार भी उसके साथ-साथ आगे बढ़ती है. एग्जिट के पास सेडान कार में कथित रूप से सवार हमलावर निज्जर की पिकअप को ब्लॉक कर देते हैं. इतने में दो लोग निज्जर की गाड़ी की तरफ दौड़ कर आते हैं और निज्जर को गोली मारकर सिल्वर कलर की टोयोटा में भाग जाते हैं.
Video footage of the killing of Khalistani terrorist Hardeep Singh Nijjar has surfaced nine months after he was shot and killed by armed men outside a gurudwara in Canada pic.twitter.com/qk2zYNgsNj
— Manish Pandey (@joinmanishpande) March 9, 2024
भारत ने हरदीप सिंह निज्जर 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था. उसकी हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया. कनाडा ने भारत पर आरोप लगाया कि उसके एजेंटों ने निज्जर की हत्या की. भारत ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है.