Exclusive: नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा, छात्रों की नोटबुक में मिले परीक्षा में आए सवाल; सभी गिरफ्तार प्रोफेसरों के यहां लेते थे कोचिंग
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मामले में जानकारी मिली है कि जो सवाल परीक्षा में आए थे वो पुणे के एक इंस्टीट्यूट के छात्रों को पहले ही नोट करवा दिए गए थे.
Exclusive: नीट पेपर लीक मामले में एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. पुणे के एक इंस्टीट्यूट में छात्रों को उनकी नोटबुक में कुछ सवाल हाथ से लिखकर नोट करवाए गए थे और यही सवाल 3 मई को हुई नीट परीक्षा में बिल्कुल हूबहू आ गए.
जांच के दौरान पुलिस को ये सवाल उन्हीं स्टूडेंट्स की नोटबुक्स से मिले हैं जिन्होंने गिरफ्तार किए गए प्रोफेसरों और कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर की क्लास अटेंड की थी. हाथ से लिखा यह पर्चा देश के 23 लाख छात्रों को मिले असली प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाता है जो साफ तौर पर पेपर लीक की गवाही दे रहा है.
क्या है NEET 2026 पेपर लीक मामला?
नीट 2026 पेपर लीक इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है. 3 मई 2026 को करीब 23 लाख छात्रों ने यह परीक्षा दी थी लेकिन पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिलने के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी है. अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून 2026 को होगी. सीबीआई इस पूरे घोटाले की जांच कर रही है.
कैसे हुआ यह खेल?
जांच में पता चला है कि परीक्षा से पहले ही कुछ चुनिंदा छात्रों को लीक हुए सवाल रटवाए गए थे. शातिर आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से छात्रों को कोई प्रिंटेड पेपर नहीं दिया था. इसके बजाय उन्हें सीक्रेट क्लासेस में बुलाकर सवाल उनकी कॉपियों में हाथ से लिखवाए गए थे. छापेमारी में जब पुलिस ने छात्रों की कॉपियां देखीं तो उसमें लिखे सवाल 3 मई के असली पेपर से हूबहू मैच कर रहे थे.
अब इसके सबूत भी सामने आ गए हैं. जांच के दौरान पुलिस को ये सवाल उन्हीं स्टूडेंट्स की नोटबुक्स से मिले हैं जिन्होंने गिरफ्तार किए गए प्रोफेसरों और कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर की क्लास अटेंड की थी. हाथ से लिखा यह पर्चा देश के 23 लाख छात्रों को मिले असली प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाता है जो साफ तौर पर पेपर लीक की गवाही दे रहा है.