menu-icon
India Daily

द्रमुक और अन्नाद्रमुक के लिए खतरे की घंटी! एक्टर विजय के साथ मिलकर बीजेपी कर बदल सकती है खेल; हो सकती है ये 'बड़ी डील'

तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. सूत्रों की मानें तो राज्य में बीजेपी एक्टर विजय के साथ मिलकर खेल पलट सकती है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
द्रमुक और अन्नाद्रमुक के लिए खतरे की घंटी! एक्टर विजय के साथ मिलकर बीजेपी कर बदल सकती है खेल; हो सकती है ये 'बड़ी डील'
Courtesy: Pinterest

तमिलनाडु की राजनीतिक गलियां अक्सर सिनेमा जगत के आस-पास होती है और अब इस रास्ते पर एक नया मोड़ नजर आ रहा है. अभिनेता विजय की पार्टी TVK को लेकर बीजेपी ने अब बड़ा फैसला ले लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने TVK को एनडीए में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है.

बीजेपी ने विजय के सामने उपमुख्यमंत्री का पद का ऑफर रखा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन होने पर TVK को लगभग 80 विधानसभा सीटें देने की पेशकश की गई है. बीजेपी के आंतरिक सूत्रों का कहना है कि अगर विजय के प्रशंसकों का वोट एनडीए के साथ जुड़ जाए, तो चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं.

बीजेपी का क्या है प्लान?

चुनाव आयोग द्वारा आज तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की जा सकती है. उससे पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राज्य में बहुत कड़ा मुकाबला होने वाला है. बीजेपी के रणनीतिकार मानते हैं कि महज 2 प्रतिशत वोटों का फर्क जीत-हार तय कर सकता है. विजय की लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी उनके साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रही है. कुछ रिपोर्ट यह भी कहा जा रहा है कि गठबंधन की चर्चा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. इस प्रक्रिया में एक दूसरे राज्य के उपमुख्यमंत्री मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं. बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री पद और 80 सीटों का ऑफर तो दिया, लेकिन विजय की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है. विजय अपनी पहली चुनावी लड़ाई में ही मुख्य भूमिका चाहते हैं. इसी वजह से दोनों के बीच डील फाइनल नहीं हो पा रही है.

क्या बीजेपी के साथ आएंगे एक्टर विजय?

रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि विजय के करीबी सलाहकारों को इस गठंबधन को लेकर असमंजस है. विजय ने अपना राजनीतिक करियर केवल विकल्प के रूप में शुरू किया था. लेकिन लोगों में उनका क्रेज है. उनके प्रशंसकों का मानना है कि अपनी पहली कोशिश में एनडीए के साथ शामिल हो जाने से उनका इमेज खराब हो सकता  है. कई नेता इसे जोखिम भरा कदम  मान रहे हैं. लेकिन ऐसा होता है तो राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला होगा. अब तक केवल द्रमुक और अन्नाद्रमुक के बीच होने वाला मुकाबले में अब बीजेपी और विजय की पार्टी नई चुनौती बनेगी.