Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में आप घर बैठकर भी मतदान कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने 85 साल से अधिक के लोगों और दिव्याग वोटरों के लिए इस सुविधा की शुरुआत की है. चुनाव आयोग की इस सुविधा से कई लाख मतदाताओं को लाभ मिलेगा. बता दें कि आज ही चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चनाव के तारीखों का ऐलान किया गया है.
चुनाव की तारीखों के ऐलान के क्रम में ही चुनाव आयोग ने 'घर बैठे वोट'की सुविधा के बारे में जानकारी दी है.बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर बैठे बैलेट पेपर के जरिए वोट डाल सकते हैं. इसके लिए आपको निर्वाची पदाधिकारी के पास 12 डी फॉर्म भरकर जमा करना होगा. फॉर्म 12 डी भरने के बाद मतदान वाले दिन पदाधिकारी आपके घर आएंगे और आपका वोट बैलेट पेपर के जरिए लेंगे.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कल 7 चरण में वोट डाले जाएंगे. चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण में 19 अप्रैल को 102 सीटों पर वोटिंग, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर, तीसरे चरण में 7 मई को 94 सीटों पर, चौथे चरण में 13 मई को 96 सीटों पर, पांचवें चरण में 20 मई को 49 सीटों पर, छठे चरण में 25 मई को 57 सीटों पर, सातवें चरण में 1 जून को 57 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी.