ECI ने कर दिया ऐलान, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा चुनाव; यहां जानें पूरी डिटेल्स
ECI की ओर से 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग के मुताबिक सभी सीटों पर चुनाव 18 जून को होगा.
चुनाव आयोग की ओर से 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग की घोषणा कर दी गई है. जिसके मुताबिक 18 जून को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन सभी सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग तारीखों पर खत्म होगा.
राज्यसभा की 24 सीटों में आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम की सीटें शामिल हैं. जिसमें गौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की सीटें भी खाली होने वाली हैं. ये दोनों नेता कर्नाटक राजस्भा सदस्य थे.
चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी
चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून, 2026 है. वहीं नामांकनों की जांच मंगलवार यानी 9 जून 2026 तक की जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून रखी गई है. वहीं मतदान की तारीख 18 जून 2026 रखी गई है.
इन 10 राज्यों की 24 सीटों पर होगी चुनाव
ECI द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और फिर वोटों की गिनती मतदान के दिन ही यानी 18 जून 2026 को होगी. अगर हर राज्यों में खाली सीटों की बात करें तो आंध्र प्रदेश में 4, गुजरात में 4, कर्नाटक में 4, राजस्थान में 3, मध्य प्रदेश में 3, झारखंड में 2, मिजोरम में 1, मणिपुर में 1, मेघालय में 1 और अरुणाचल प्रदेश में 1 सीट पर चुनाव होना है. जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें से NDA के पास 16 सीटें हैं. राजनीतिक विश्लेषण के अनुसार NDA 16 सीटों पर ही बना रहेगा. इसके अलावा, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की दो खाली सीटों पर भी 18 जून को उपचुनाव होंगे.
एक सीट महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव होंगे. सुनेत्रा पवार का कार्यकाल 4 जुलाई 2028 तक था, लेकिन उन्होंने विधायक बनने के बाद 6 मई को पद से इस्तीफा दे दिया. इनके अलावा एक AIADMK नेता सीवी शनमुगम ने मैलाम क्षेत्र से विधायक बनने के बाद राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया. इनका कार्यकाल 29 जून 2028 को समाप्त होना था. लेकिन दोनों नेताओं ने इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं.