DRDO Air Defence System: भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के तरकश में एक और घातक तीर जुड़ गया है. यह तीर बहुत ही घातक और खतरनाक है. डीआरडीओ ने नई वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण 28 और 29 फरवरी को किया गया था. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सभी नए एयर डिफेंस सिस्टम ने अपने लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा और उन्हें नष्ट कर दिया.
यह बेहद कम दूरी वाला वायु रक्षा प्रणाली (Very Short-Range Air Defence System)है. यह न सिर्फ दुश्मनों की मिसाइलों को रोकेगा बल्कि उन्हें नष्ट करने में भी सक्षम है. इस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के सफल परीक्षण को भारतीय सेना के अधिकारियों और डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के वरिष्ठ वैज्ञानिकों समेत अन्य लोगों ने देखा.
भारत की रक्षा प्रणाली में इस नए एयर डिफेंस सिस्टम से भारतीय सेना और मजबूत होगी. यह कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को खोजकर उन्हें बेअसर करके उनका खात्मा कर देगी.
एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के सफल परीक्षण प रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी. उन्होंने इस सफलता पर कहा कि यह नई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भारत के सुरक्षाबलों को और मजबूत बनाएगा. यह हिंदुस्तान की ताकत को और बढ़ाएगी.
इस कम दूरी वाली वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) को एक ही आदमी मैनेज कर सकता है यानी यह वन मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है. इस टेक्नोलॉजी को DRDO ने उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर पूरी तरह से स्वदेश में निर्मित किया है. इस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम में शार्ट रिस्पांस कंट्रोल सिस्टम भी है. यानी यह टारगेट को बहुत कम समय में ढूंढकर उसे बेअसर करके नष्ट कर देगी. इस फीचर की भी सफल टेस्टिंग की गई है.