menu-icon
India Daily

Rat Miner House: उत्तराखंड टनल रेस्क्यू के रैट माइनर Vakeel Hasan के घर चला बुलडोजर

Rat Miner Delhi: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने वाले 12 रैट होल माइनर्स में से एक वकील हसन के मकान को DDA ने ढहा दिया है.

auth-image
India Daily Live

Rat Miner Delhi: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने वाले 12 रैट होल माइनर्स में से एक वकील हसन के मकान को DDA ने ढहा दिया है. रैट होल माइनर हसन अली कहते हैं कि साल 2013 में DDA के अधिकारी ने उनसे 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी. हालांकि, उस समय उनके पास पैसा नहीं था तो उन्होंने नहीं दिया जिसके बाद से डीडीए अधिकारियों ने फाइल बनानी शुरू कर दी और आखिरकार बुधवार को उनके घर पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी गई.

हसन अली बताते हैं कि DDA ने घर तोड़ने के साथ साथ घर जमीन के पास सीमेंट की एक दीवार खड़ी कर दी ताकि कोई भी उस जमीन पर नहीं जा सके. अपने परिवार के साथ गली में बैठकर वकील हसन प्रशासन से अपने आशियाने की मांग कर रहे हैं. उनके 80 गज के घर की सारी गृहस्थी सड़क पर पड़ी है. उनका कहना है कि जब तक उन्हें उनका घर बनाकर वापस नहीं दिया जाएगा तब तक वह यहीं बैठे रहेंगे.  

हसन अली की बेटी दसवीं क्लास में पढ़ती है और उसके बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं. हसन अली की बेटी अलीजा का कहना है कि उसके सारे डॉक्यूमेंट फट चुके हैं, एडमिट कार्ड का कहीं कुछ पता नहीं चल रही है, सारा सामान फेंक दिया गया है. वहीं उनकी पत्नी का कहना है कि जब डीडीए की टीम जब उनके घर पहुंची थी तो घर में सिर्फ बच्चे थे. उन्होंने दावा किया कि उनके साथ भी बहुत बुरा सुलूक किया गया था उनके बच्चों को मारा गया.