Dense Fog Delhi-Noida: दिल्ली, नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के अन्य हिस्सों में बुधवार को घने कोहरे की परत देखी गई, क्योंकि उत्तर भारत में ठंड की लहर तेज हो गई. इससे शहर में दृश्यता काफी कम हो गई, जो फ्लाइट और ट्रेन सेवाओं को प्रभावित कर सकती है.
दिल्ली में बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD ने दिनभर के लिए न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश या बौछारों की संभावना भी जताई है और आंशिक रूप से बादल रहने का पूर्वानुमान है.
#WATCH | Delhi | A dense layer of fog blankets parts of national capital
Visuals from Yamuna Bridge, Laxmi Nagar pic.twitter.com/mGwHEnB6nU— ANI (@ANI) January 15, 2025Also Read
शाम को भी छा सकता है कोहरा
IMD के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3°C से 5°C तक अधिक हो सकता है. मौसम विभाग ने यह भी बताया कि सुबह के समय हवाएं दक्षिण-पूर्वी दिशा से 4 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी और दोपहर में यह 6-8 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती हैं. शाम और रात में यह हवा उत्तर-पूर्वी दिशा से 4 किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी. शाम और रात में धुंध या हलके से मध्यम कोहरे की संभावना भी है.
#WATCH | Delhi | National capital continues to be covered in a thin layer of fog as winter's chill further intensifies in Northern India
— ANI (@ANI) January 14, 2025
Visuals from India Gate and surrounding areas pic.twitter.com/H9hc2iL149
रैन बसेरों में दिया गया कंबल
दिल्ली में बेघर लोग ठंडी से बचने के लिए रात शरणस्थलों में सोते हुए देखे गए. शरणस्थलों में उन्हें कंबल दिए गए हैं. IMD ने यह भी बताया कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि हो सकती है. इसके साथ ही, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब में 18 और 19 जनवरी तक घना कोहरा जारी रह सकता है.