T20 World Cup 2026

Delhi AQI: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी.

pinterest
Anvi Shukla

IMD द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम कार्यालय ने आसमान साफ रहने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है. अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 10 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 158 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

(इस खबर को इंडिया डेली लाइव की टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की हुई है)