Delhi-NCR Weather: आधी रात से झमाझम बारिश! दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक से मिजाज बदल दिया है. रविवार को आधी रात से गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है, जिससे तापमान काफी नीचे आ गया है.
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक से मिजाज बदल दिया है. रविवार को आधी रात से गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो रही है, जिससे तापमान काफी नीचे आ गया है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति सामने आई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा तापमान:
दिल्ली और आसपास के शहरों में रात से हो रही बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया है. जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में तापमान करीब 20 डिग्री और नोएडा में करीब 22 डिग्री तक पहुंच गया है. कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के चलते सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है.
पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं की संभावना:
IMD के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली कड़कने की संभावना है. तेज हवाएं भी चल सकती है. कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
Also Read
- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘डरो मत’, अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
- जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत
- बीच हवा में फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, घबराए यात्रियों की निकली चीखें; दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड और हिमाचल की बात करें तो पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू और मनाली जैसे इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने से यात्रा करने वालों को परेशानी हो सकती है.
यूपी-बिहार में भी बारिश का अनुमान:
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम बदलने की संभावना है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जलभराव की समस्या चिंता बढ़ा सकती है. वहीं, बिहार में कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति पहले से बनी हुई है. ऐसे में बारिश होने पर प्रभावित इलाकों में परेशानी बढ़ सकती है. नदी के किनारे रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करना चाहिए.