दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट! INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें किन रास्तों पर बढ़ेगी परेशानी
INDIA Bloc March: दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंध के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना बनाई है. इस दौरान आज मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
INDIA Bloc March: दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंध के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की योजना बनाई है. इस दौरान आज मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों के चलते 6 मेट्रोल स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. यह गेट सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखे जाएंगे. चलिए जानते हैं किन-किन मेट्रो स्टेशनों पर रहेगी पाबंदी.
दिल्ली के इन 6 मेट्रो स्टेशनों पर रहेगी पाबंदी:
DMRC की जानकारी के मुताबिक, पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, बाराखंभा रोड के एंट्री-एग्जिट गेट बंद रहेंगे. हालांकि, DMRC ने यह भी साफ कर दिया है कि इन स्टेशनों पर मेट्रोल बदलने यानि इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के बाद आगे की जानकारी जारी की जा सकती है.
क्यों बंद किए गए मेट्रो स्टेशन?
यह फैसला सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है. INDIA गठबंधन के नेताओं ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मुलाकात का अनुरोध किया था, लेकिन उनकी मांग स्वीकार नहीं की गई. वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मामले पहले से सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं. इसके बाद विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की घोषणा की. राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र और भारतीय संविधान में विश्वास रखने वाले अलग-अलग दलों के लोग इस मार्च में शामिल होंगे.
Also Read
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर बताया कि विपक्षी नेता चुनाव में कथित गड़बड़ियों, SIR प्रक्रिया को रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने भी मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात का अनुरोध किया है.
अगर आप सोमवार को दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रास्ता तय कर लें. बंद स्टेशनों के आसपास जाने के लिए वैकल्पिक स्टेशन या परिवहन का इस्तेमाल करने पर विचार करें. यात्रा से पहले DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट या वेबसाइट पर ताजा अपडेट जरूर देख लें.