दिल्ली के एक बच्चे की करेंट लगने से मौत हो गई. 13 का लड़का दिल्ली के रणहौला इलाके में क्रिकेट खेल रहा था. वह कोटला विहार फेज-2 के ग्राउंड में जब गेंद लेने गया तो लोहे के बिजली के एक खंभे से उसे करंट लग गया. पुलिस ने कहा कि दोपहर करीब 1.30 बजे पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली कि कोटला विहार फेज-2 में क्रिकेट ग्राउंड पर 13 वर्षीय लड़का क्रिकेट खेल रहा था जब वह बॉल लेने गया तो उसे लोहे के खंभे से करंट लग गया.
पुलिस ने बताया कि यह तार उक्त ग्राउंड के एक कोने में स्थित गौशाला में ले जाया जाता है. उसे तुरंत पीसीआर वैन से डीडीयू ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. धारा 106(1) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है.
Delhi: A 13-year-old boy died due to electrocution at a Cricket ground in outer Delhi's Ranhola area. Police say that a PCR call around 1.30 pm was received followed by information from DDU Hospital that a 13-year-old boy was playing cricket on the Cricket Ground in Kotla Vihar…
— ANI (@ANI) August 11, 2024Also Read
हाल ही में दिल्ली के साउथ पटेल नगर इलाके में बारिश के दौरान पीजी के पास लोहे के गेट में करंट आने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत हुई थी. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग के बेसमेंट में पढ़ाई कर रहे छात्रों की डूबकर मौत हो गई. जिसको लेकर जमकर बवाल हुआ था.
बाहरी दिल्ली के रानीखेड़ा गांव में डीएसआईआईडीसी की ओर से इंडस्ट्रियल हब विकसित किए जाने के लिए चिन्हित जमीन पर भरे पानी में डूबने से दो किशोर की मौत हो गई. 147 एकड़ इस भूखंड पर लगातार तीन साल से हो रहे जल जमाव में गत वर्ष भी एक बच्चे की मौत हो गई थी.