menu-icon
India Daily

MP विधानसभा में नेहरू की जगह अंबेडकर की तस्वीर लगने से छीड़ा विवाद, कांग्रेस ने उठाई ये मांग

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने के साथ नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है. इसी बीच स्पीकर के आसन के पीछे से लगे तस्वीर को लेकर विवाद छिड़ गया है.

Avinash Kumar Singh
MP विधानसभा में नेहरू की जगह अंबेडकर की तस्वीर लगने से छीड़ा विवाद, कांग्रेस ने उठाई ये मांग

हाइलाइट्स

  • नेहरू की जगह अंबेडकर की तस्वीर लगने से छीड़ा विवाद
  • कांग्रेस ने इस मामले को लेकर जताया कड़ा ऐतराज

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने के साथ नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है. इसी बीच स्पीकर के आसन के पीछे से लगे तस्वीर को लेकर विवाद छिड़ गया है. विधानसभा स्पीकर के आसन के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर की जगह डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाई गई है. जिसके बाद बीजेपी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गयी है. 

नेहरू की दोबारा तस्वीर लगाने की मांग 

कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पंडित नेहरू की तस्वीर अगर वहां दोबारा नहीं लगाया गया तो कांग्रेस विधायक नेहरू की वहां तस्वीर दोबारा लगाएंगे. कांग्रेस का कहना है कि उनको अम्बेडकर की तस्वीर पर ऐतबार नहीं है लेकिन नेहरू की तस्वीर को नहीं बदला जाने चाहिए. कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष से नेहरू की तस्वीर लगाने का अनुरोध किया है. 

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है. चार दिवसीय इस सत्र में पहले दो दिन विधायकों को प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने शपथ दिलाया. वहीं बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.नरेंद्र सिंह तोमर ने मप्र विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया है. ऐसे में तोमर का निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय है.