Asian Games 2026

कांग्रेस ने तेज किया विरोध प्रदर्शन, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र के सामने रखीं 5 मांगें

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से विरोध प्रदर्शन को खत्म करने की अपील की लेकिन वह नहीं माने. उन्होंने धरना प्रदर्शन खत्म करने के लिए केंद्र सरकार के सामने पांच मांगें रखी हैं.

@RahulGandhi
Sagar Bhardwaj

नीट पेपर लीक और सोमवार को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान आंदोलनकारियों छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार को राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं का लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास के बाहर पिछले डेढ़ घंटे से विरोध प्रदर्शन जारी है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से विरोध प्रदर्शन को खत्म करने की अपील की लेकिन वह नहीं माने. उन्होंने धरना प्रदर्शन खत्म करने के लिए केंद्र सरकार के सामने पांच मांगें रखी हैं.

1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
2. सदन में गृह मंत्री का बयान
3. पेपर लीक पर सदन में बहस हो
4. छात्रों के मुद्दों को सुना जाए
5. सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की जांच हो


इस बार नहीं बच पाएंगे मोदी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामान किए बच निकलेंगे- नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए-प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.'