'विदेशी मेहमानों को न्योता मिला है, हमें नहीं...', शपथ ग्रहण में शामिल होने के सवाल पर बोली कांग्रेस

Congress On PM Swearing Ceremony: NDA के नेता नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. समारोह में कई विदेशी मेहमान शामिल होंगे. अब इसमें शामिल होने के सवाल पर कांग्रेस का बयान सामने आया है.

Congress, Social Media
India Daily Live

Congress On PM Swearing Ceremony: लोकसभा चुनावों में 292 सीटें जीतने के बाद NDA ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनाव लिया है. अब वो 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. समारोह में कई विदेशी मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है. अब इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस का बयान सामने आया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आमंत्रण सूची की आलोचना करते हुए BJP पर निशाना साधा है.

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी समर्थित NDA ने 292 सीटें जीती है. इसके बाद नरेंद्र मोदी को शुक्रवार की बैठक में गठबंधन का नेता चुना गया. फिर उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया. अब 9 जून की शाम को शपथ लेने वाले हैं. इसमें कई विदेशी मेहमान शामिल होंगे.

जयराम ने किया कटाक्ष

इंडिया गठबंधन की ओर से अभी समारोह में शामिल होने का फैसला नहीं हुआ है. इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान आ गया है. उन्होंने निमंत्रण सूची को निशाने पर लिया है. पीएम मोदी और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए जयराम ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए केवल अंतरराष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित किया गया है और विपक्ष के नेताओं को नहीं बुलाया गया.


विपक्ष को नहीं मिला निमंत्रण

जयराम रमेश की मानें तो अभी तक विपक्ष, कांग्रेस या इंडिया गठबंधन के नेताओं को तक निमंत्रण नहीं मिला है. जयराम ने कहा कि जब हमारे इंडिया ब्लॉक के नेताओं को निमंत्रण मिलेगा, तो हम समारोह में शामिल होने को लेकर विचार करेंगे.

कौन-कौन हो रहा है शामिल?

प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में  श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे को बुलाया गया है.

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के साथ ही सभी नेता राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा शाम को आयोजित भोज में शामिल होंगे. हालांकि, वो कहां रुकेंगे और कब तक भारत में रहेंगे इस संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है.